Saturday, July 27

ब्राह्मणों ने हमेशा समाज और धर्म के लिए किया त्याग : भराला

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 11 दिसंबर (प्र)। ब्राह्मण स्वाभिमान शंखनाद रैली और महासम्मेलन में पंडित सुनील भराला ने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा समाज और धर्म की रक्षा के लिए त्याग किया है। अपने हक के लिए लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ब्राह्मण समाज एकजुट है। प्यारे लाल शर्मा स्मारक में हुई इस कार्यक्रम में भराला मुख्य अतिथि रहे। उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। ब्राह्मण समाज ने उन्हें मेरठ हापुड़ लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की।
कार्यक्रम में पहुंचे पश्चिम उत्तर प्रदेश के दस प्रमुख ब्राह्मण संगठनों ने आगामी चुनाव पर अपनी हिस्सेदारी और भागीदारी पर मंथन कर शक्ति प्रदर्शन किया।

पंडित सुनील भराला ने ब्राह्मण सम्मेलन के माध्यम से सभी ब्राह्मण संगठनों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया भराला ने कहा कि श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष रहते हुए 3 साल में गरीब झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए दिन रात कार्य किया। हर जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया। अगर लोकसभा चुनाव में पार्टी ने मौका दिया तो जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

वहीं, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतिद्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि समाज एकजुट होता है, तभी विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। सरस्वती कनक जी महाराज ने कहा कि ब्राह्मण सनातन धर्म के रक्षक हैं। महामंडलेश्वर राधा सरस्वती जी ने कहा कि सुनील भराला के साथ पूरा संत समाज खड़ा है। महामंडलेश्वर भैया जी महाराज ने कहा कि सुनील सनातनी रक्षक हैं।

कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश के 40 ब्राह्मण संगठन शामिल हुए। कार्यक्रम से पूर्व पंडित सुनील भराला के नेतृत्व में बड़ी रैली भी निकाली गई। यात्रा में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सचिन कौशिक, धर्मवीर कपिल, राष्ट्रीय कवि ईश्वर चंद गंभीर, सुमनेश सुमन, बाबूराम शर्मा, राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अजय भारद्वाज भराला, जिला महामंत्री सुभाष गौड़, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुमन उपाध्याय, नमन भारद्वाज और राजकुमार कौशिक आदि रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply