Saturday, July 27

फेमस शो सीआईडी फेम दिनेश फड़नीस का निधन

Pinterest LinkedIn Tumblr +

नई दिल्ली 05 दिसंबर। टीवी जगत के फेमस शो CID फेम दिनेश फडनीस का कल रात निधन हो गया। काफी समय से बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थी। एक्टर काफी समय से अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे और कल रात करीब 12 बजे उनका निधन हो गया। उनकी निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्तों और को-स्टार्स ने दी है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज होगा। वहीं, उनके सभी को-स्टार्स उनके घर पर पहुंच चुके हैं। CID में दिनेश फड़नीस फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाया करते थे।

अपने किरदार से उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, उनके निधन की खबर ने उनके फैंस गमगीन कर दिया है। उनके तमाम फैंस सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। दिनेश काफी समय ये बीमारी के चलते मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर काफी समय से वेंटिलेटर पर थे, जिसके बाद एक्टर ने कल रात 12 बजे आखिरी सांस ली।

अभिनेता का अंतिम संस्कार आज यानी पांच दिसंबर को होगा। अभिनेता का अंतिम संस्कार अब दौलत नगर श्मशान, बोरीवली पूर्व में किया जाएगा। सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो ‘सीआईडी’ की पूरी स्टार कास्ट इस समय उनके आवास पर है। वे परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। दिनेश की हालत गंभीर थी और वे अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वे लीवर डैमेज से लड़ाई लड़ रहे थे। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा है, जिसे दयानंद शेट्टी ने खारिज कर दिया था।
टीवी के अलावा दिनेश फडनीस फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. ‘सरफरोश’ में उन्होंने इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई थी. फिल्म ‘सुपर 30’ में भी वो नज़र आए थे. 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेला’ में भी उनका कैमियो देखने को मिला था. 2001 में रिलीज हुई ऑफिसर में भी वो इंस्पेक्टर के रोल में नज़र आए.

Share.

About Author

Leave A Reply