Saturday, July 27

लोकसभा चुनाव : मेरठ में 9 बजे तक 12.66 प्रतिशत मतदान, 9 प्रत्याशी मैदान में

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 26 अप्रैल (प्र)। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।
आज मेरठ में लोकसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक 12.66 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें पुरुष 7.75 प्र्रतिशत और महिला 4.91 प्रतिशत है। शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। मेरठ में 756 मतदान केंद्र और 2042 पोलिंग बूथ हैं। इन पर 26 लाख 72 हजार 068 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मेरठ में बीजेपी से अरुण गोविल, सपा से पूर्व मेयर सुनीता वर्मा और बसपा से देवव्रत त्यागी सहित 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

बताया गया कि मतदाताओं में वोट डालने को लेकर काफी उत्साह है। लोगों ने सुबह सात बजे से ही वोट डालना शुरू कर दिया। उधर, महिलाएं भी सुबह-सुबह काफी संख्या में वोट डालने पहुंच रही हैं।

मेरठ के गंगानगर में सरस्वती शिशु मंदिर मतदान केंद्र सबसे बड़ा है। यहां सुबह से काफी भीड़ दिखाई दे रही है। महिलाओं से लेकर युवा, वरिष्ठ नागरिक सहित सभी वोट डालने आ रहे हैं। गंगानगर के कई मतदान केद्रों के बाहर भाजपा के अलावा किसी और पार्टी के बस्ते नहीं लगाए गए। सरस्वती शिशु मंदिर मतदान केंद्र के बाहर नौ बजे सपा प्रत्याशी का बस्ता लगाया गया।

मेरठ में शहर से सपा विधायक रफीक अंसारी ने पत्नी, बेटे और बेटी के साथ मतदान किया। उधर, मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा और उनके पति योगेश वर्मा ने भी मतदान किया। सुनीता वर्मा ने कहा कि उनकी जीत पक्की है। मतदान में कहीं कोई गड़बड़ नहीं करने दी जाएगी। पल्लवपुरम फेज-1 में मतदान केंद्र में पोलिंग कर्मियों को भाजपा कार्यकर्ता द्वारा चाय-नाश्ता कराने पर गठबंधन प्रत्याशी सुनिता वर्मा और उनके पति योगेश वर्मा भड़के। उन्होंने डीएम से शिकायत की है। साथ ही कहा कि कोई भी गड़बड़ी करने नहीं दी जाएगी।

Share.

About Author

Leave A Reply