Monday, February 23

मेरठ मेट्रो और रैपिड ट्रेन की किराया लिस्ट जारी, 210 रुपए में दिल्ली, 60 रुपए में पहुंचेंगे मोदीपुरम

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 23 फरवरी (प्र)। मेरठ से रैपिड रेल ‘नमो भारत’ और मेरठ मेट्रो का संचालन शुरू हो गया है। रविवार को प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। इसके बाद शाम 6 बजे से दोनों सेवाएं आम यात्रियों के लिए पूरी तरह चालू कर दी गईं।

एनसीआरटीसी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो की किराया सूची जारी कर दी है। नमो भारत ट्रेन का न्यूनतम किराया 20 रुपए और अधिकतम 210 रुपए निर्धारित किया गया है। यह अधिकतम किराया मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक के लिए है।

मेरठ मेट्रो का किराया 20 रुपए से 60 रुपए के बीच रखा गया है। यह किराया मोदीपुरम से मेरठ साउथ स्टेशन तक लागू होगा।
एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार, नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच में सफर करने वाले यात्रियों को निर्धारित किराये से 20 प्रतिशत अधिक भुगतान करना होगा। बेहतर और तेज कनेक्टिविटी के साथ मेरठ से दिल्ली की यात्रा अब कम समय और किफायती किराये में संभव होगी।
उद्घाटन के बाद एनसीआरटीसी ने नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो की किराया सूची जारी कर दी है।
सराय काले खां से मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन का किराया 210 रुपये देने होंगे। वहीं, मेरठ मेट्रो का न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम 60 रुपये है।
मोदीपुर स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेरठ मेट्रो से सफर करने पर 60 रुपये खर्च करने होंगे।
नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच में सफर करने पर निर्धारित किराये से 20 फीसदी ज्यादा किराया देना होगा।

नमो भारत ट्रेन: सराय काले खां से मोदीपुरम की ओर जाने पर किराया
जंगपुरा स्टेशन से सराय काले खां स्टेशन तक-20 रुपये
न्यू अशोक नगर स्टेशन तक-30 रुपये
आनंद विहार स्टेशन तक-50 रुपये
साहिबाबाद स्टेशन तक-70 रुपये
गाजियाबाद स्टेशन तक-80 रुपये
गुलधर स्टेशन तक-100 रुपये
दुहाई स्टेशन तक-110 रुपये
मुरादनगर स्टेशन तक -120 रुपये
मोदीनगर साउथ स्टेशन तक-140 रुपये
मोदीनगर नार्थ स्टेशन तक-150 रुपये
मेरठ साउथ स्टेशन तक-170 रुपये
शताब्दीनगर स्टेशन तक-180 रुपये
बेगमपुल स्टेशन तक-200 रुपय
मोदीपुरम स्टेशन तक-210 रुपये

मोदीपुरम से यात्रा शुरू करने पर नमो भारत का किराया
मोदीपुरम डिपो से मोदीपुरम स्टेशन तक-20 रुपये
बेगमपुल-30 रुपये
शताब्दीनगर स्टेशन-50 रुपये
मेरठ साउथ स्टेशन-60 रुपये
मोदीनगर नार्थ स्टेशन-80 रुपये
मोदीनगर साउथ स्टेशन-90 रुपये
मुरादनगर स्टेशन-110 रुपये
दुहाई स्टेशन-120 रुपये
गुलधर स्टेशन- 140 रुपये
गाजियाबाद स्टेशन- 150 रुपये
साहिबाबाद स्टेशन- 160 रुपये
आनंद विहार स्टेशन- 180 रुपये
न्यू अशोक नगर स्टेशन -200 रुपये
सराय काले खां स्टेशन-210 रुपये
जंगपुरा स्टेशन तक-210 रुपये

मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक मेरठ मेट्रो का किराया
मेरठ नार्थ-20 रुपये
डोरली-20 रुपये
एमईएस कालोनी-30 रुपये
बेगमपुल-30 रुपये
भैंसाली स्टेशन-40 रुपये
मेरठ सेंट्रल स्टेशन- 50 रुपये
ब्रहमपुरी स्टेशन-50 रुपये
शताब्दीनगर स्टेशन-50 रुपये
रिठानी स्टेशन-50 रुपये
परतापुर स्टेशन- 60 रुपये
मेरठ साउथ स्टेशन-60 रुपये

मेरठ साउथ से मोदीपुरम की तरफ मेरठ मेट्रो किराया
परतापुर स्टेशन- 20 रुपये
रिठानी स्टेशन-20 रुपये
शताब्दीनगर स्टेशन-30 रुपये
ब्रह्मपुरी स्टेशन-30 रुपये
मेरठ सेंट्रल स्टेशन-30 रुपये
भैंसाली स्टेशन-40 रुपये
बेगमपुल स्टेशन-40 रुपये
एमईएस कालोनी स्टेशन-50 रुपये
डोरली स्टेशन-50 रुपये
मेरठ नार्थ स्टेशन-60 रुपये-मोदीपुरम स्टेशन-60 रुपये

Share.

About Author

Leave A Reply