Monday, February 23

वंदे मातरम के उद्घोष से गूंजा मेरठ मेट्रो का कोच

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, २३ फरवरी (प्र)। मेरठ में मेट्रो और नमो भारत का संचालन शुरू हो गया है। पहले दिन बेगमपुल स्टेशन सहित शहर के अन्य स्टेशनों पर लोगों में उत्साह देखा गया। हालांकि, बेगमपुल स्टेशन पर नेटवर्क समस्या के कारण कुछ लोगों को टिकट नहीं मिल पाया और वे बिना यात्रा के ही लौट गए। आज मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल समेत भाजपा नेता और पदाधिकारी बेगमपुल मेट्रो स्टेशन पहुंचे और समर्थकों संग ट्रेन की सवारी की।

इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज आदि समेत अन्य नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इसी बीच, अखिल भारतीय हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने बेगमपुल स्टेशन का नाम बदलकर श्छत्रपति शिवाजी्य रखने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की पूर्व बैठक में बेगमपुल का नाम श्भारत माता का चौक्य रखने का प्रस्ताव भी पारित हो चुका है। सिरोही ने चेतावनी दी है कि यदि स्टेशन का नाम नहीं बदला गया तो उनका संगठन स्टेशन पर ही प्रदर्शन करेगा।

बता दें कि बीते दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक के चरण का शुभारंभ किया था। यह स्टेशन शाम 6 बजे शहरवासियों के लिए पहली बार खोला गया, जिसके बाद टिकट काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं।

इस दौरान, मेरठ मेट्रो में सफर कर रहे युवाओं ने श्वंदे मातरम्य और श्भारत माता की जय्य के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2026 में शहरवासियों को एक बड़ा उपहार दिया है, जिससे अब दिल्ली की यात्रा नमो भारत ट्रेन से आसान हो जाएगी और शहर में घूमने के लिए मेट्रो भी उपलब्ध है।
युवाओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए। उनका मानना है कि मेट्रो चलने से शहर में जाम की स्थिति कम होगी और दिल्ली जाने वाले लोग अब नमो भारत का उपयोग करेंगे। उन्होंने रोजगार और पढ़ाई के नए अवसरों की भी उम्मीद जताई।

Share.

About Author

Leave A Reply