Saturday, July 27

अब भाईदूज पर रोडवेज का इम्तिहान, बसों के 600 फेरे बढ़ाए जाएंगे

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 14 नवंबर (प्र)। दिवाली के बाद अब भाईदूज पर रोडवेज का इम्तिहान होगा। लंबे रूटों के बाद अब लोकल रूटों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ेगी। हालांकि रोडवेज ने भाईदूज के लिए भी पूरी तैयारी होने का दावा किया है। अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त बसों के साथ ही पहले से चल रही बसों के 600 फेरे बढ़ाए जाएंगे। वहीं बस ऑपरेशन से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टी को दिवाली अभियान तक के लिए प्रतिबंधित किया हुआ है।

रोडवेज ने हर साल की तरह इस साल भी दिवाली अभियान शुरू कर रखा है। इस बार रोडवेज का अभियान 10 दिन के बजाय 11 दिन का है। 10 नवंबर से शुरू हुआ अभियान 20 नवंबर तक चलेगा। दीपावली पर घर गए लोगों के लिए मेरठ रीजन से 200 बसों को लंबे रूटों पर लगाया गया है। दिवाली के बाद अब रोडवेज को भाईदूज पर निकलने वाली भारी भीड़ के लिए इम्तिहान देना होगा।
प्रभारी आरएम लोकेश राजपूत का कहना है कि भाई दूज पर ज्यादा भीड़ लोकल रूटों के लिए निकलती है। इसके लिए रोडवेज ने पूरी तैयारी की है।

सोहराबगेट डिपो और भैंसाली डिपो से सबसे ज्यादा बसें लोकल रूटों हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, बड़ौत, मवाना, हस्तिनापुर, गढ़मुक्तेश्वर आदि के लिए निकलती है।
दोनों डिपो ने इन सभी रूटों के लिए 300 बसों का इंतजाम किया है। इन बसों से निर्धारित फेरों के साथ ही दो-दो फेरे बढ़ाए गए हैं। 300 बसें 600 फेरे अतिरिक्त करेंगी।

Share.

About Author

Leave A Reply