Saturday, July 27

शोभापुर चौकी के पीछे बने ओयो होटलों के बाहर लोगों का हंगामा

Pinterest LinkedIn Tumblr +

सरधना, 05 फरवरी (प्र)। कंकरखेड़ा में शोभापुर चौकी के पीछे बने ओयो होटल पर सैकड़ों लोगों ने गत शाम जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने ओयो होटल के बोर्ड को उतार कर आग लगा दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। किसी तरह समझाकर लोगों को शांत किया। वहीं लोगों ने अवैध रूप से चल रहे ओयो होटल को बंद करने की मांग की है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की दोपहिया रोड पर अर्जुनपुरम कॉलोनी बनी हुई है। रविवार को कॉलोनी के सैकड़ों पुरुष और महिलाएं इकट्ठा होकर दोपहिया रोड पर बने आधा दर्जन से ज्यादा ओयो होटल के बाहर पहुंचे। यहां उन्होंने ओयो होटल के बाहर जमकर हंगामा कर धरना-प्रदर्शन किया। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि दोपहिया रोड पर आधा दर्जन से ज्यादा अवैध रूप से ओयो होटल संचालित हो रहे हैं।

सुबह से लेकर शाम तक लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है। अवैध रूप से चल रहे होटल के बाहर लड़कों के झुंड खड़े रहते हैं। लड़कों के झुंड आते-जाती लड़कियों और महिलाओं पर अभद्र कमेंट करते हैं। इस कारण कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है। पहले कई बार पुलिस से होटल संचालकों की शिकायत की जा चुकी है। बावजूद इसके पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। गुस्साए लोगों ने ओयो होटल पर जमकर हंगामा किया। ओयो होटल पर लगे बोर्ड को उतारकर उसमें आग लगा दी। लोगों की भीड़ को देखकर कई होटल संचालक मौके से भाग गए। इसके साथ ही होटल के अंदर भगदड़ का माहौल हो गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Share.

About Author

Leave A Reply