Saturday, July 27

ग्रीस के पास डूबा जहाज, चार भारतीय समेत 13 लापता

Pinterest LinkedIn Tumblr +

नई दिल्ली 27 नवंबर। ग्रीस के करीब लेस्बॉस द्वीप के पास समुद्री तूफान में फंसकर एक कार्गो शिप रविवार को डूब गया। हादसे में 4 भारतीयों समेत चालक दल के 13 सदस्य लापता हो गए। द रैप्टर शिप में 6 हजार टन नमक था, जो इस्तांबुल से मिस्र के एलेक्जेंड्रिया जा रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 7 बजे तकनीकी समस्या के बाद जहाज ने मदद का संदेश भेजा था। इसके बाद पहुंची रेस्क्यू टीम ने​ मिस्र के एक नागरिक को बचा लिया। अन्य लोगों की तलाश जारी है। तेज हवाओं और ऊंची लहरों की वजह से बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।
तटरक्षक बल के मुताबिक, कोमोरोस में पंजीकृत पोत 6,000 टन नमक लेकर मिस्र के अलेक्जेंड्रिया से इस्तांबुल जा रहा था। पोत में कुल 14 लोग सवार थे, जिसमें चार भारतीय, दो सीरियाई तथा मिस्र के आठ नागरिक शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि पोत ने रविवार सुबह सात बजे यांत्रिक खराबी की सूचना दी थी, जिसके बाद सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर पोत ने फिर से खतरे का संकेत भेजा। उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद लेस्बोस के दक्षिण-पश्चिम से लगभग साढ़े चार समुद्री मील (आठ किलोमीटर) पर यह गायब हो गया। तटरक्षक बल की प्रवक्ता ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि रविवार दोपहर को चालक दल के एक सदस्य के शव को निकाला गया तथा उसे लेस्बोस ले जाया गया। उन्होंने बताया कि शव द्वीप पर लाया गया है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

तटरक्षक बल की एक अन्य प्रवक्ता ने रविवार को बताया था कि हादसे के बाद मिस्र के एक अन्य नागरिक को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि आठ व्यापारिक पोत, दो हेलीकॉप्टर और यूनानी नौसेना युद्ध पोत जीवित बचे लोगों की तलाश में जुटे हैं। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि क्षेत्र में 80 किलोमीटर प्रति घंटे (50 मील प्रति घंटे) से अधिक की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही थीं।

Share.

About Author

Leave A Reply