Saturday, July 27

महाराष्ट्र के महानायकों को अर्पित की सुरेन्द्र जैन की पुस्तक

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 21 अक्टूबर (प्र)। विद्या प्रकाशन मन्दिर (प्रा०) लि० के चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार जैन ने महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और फिल्म जगत् के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ मुम्बई में शिष्टाचार भेंट की। सुरेन्द्र कुमार जैन कम्पनी की ओर से प्रदेश के पुस्तक वितरकों के साथ निर्धारित संपर्क यात्रा की समाप्ति पर मेरठ लौटे हैं।
भेंट के दौरान सुरेन्द्र कुमार जैन ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को स्वरचित पुस्तक ‘नरेन्द्र के नाम सुरेन्द्र की पाती’ अर्पित की। किन्तु महानायक अमिताभ बच्चन को पुस्तक के साथ राष्ट्रकवि हरिवंश राय बच्चन जी का हस्तनिर्मित चित्र भी प्रस्तुत किया। इस चित्र को उनकी नातिन संस्कृति ने अपने हाथों से तैयार किया है। महानायक बच्चन ने चित्र को स्वीकार करते हुए कलाकृति की प्रशंसा की।


ज्ञातव्य है कि पुस्तक ‘नरेन्द्र के नाम सुरेन्द्र की पाती’ का विमोचन परमार्थ निकेतन के परम संरक्षक स्वामी चिदानंद के कर-कमलों से कुछ दिनों पूर्व मेरठ महानगर के भव्य समारोह में हो चुका है। सुरेन्द्र जैन की यह पुस्तक उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, योगऋषि स्वामी रामदेव इत्यादि विभूतियों के कर-कमलों में अर्पित करने के अतिरिक्त भारत सरकार के सभी मंत्रियों, सांसदों तथा राज्य सरकारों के सदस्यों को प्रेषित की गयी है।
विद्या प्रकाशन मन्दिर के चेयरमैन श्री सुरेन्द्र कुमार जैन की पुस्तक को भेंट करने विषयक समाचार से विद्या प्रकाशन परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गयी। प्रकाशन के एम०डी० सौरभ जैन ने कहा कि साहित्य और समाज का ताना-बाना बुनने में ऐसी ही घटनायें प्रमुख भूमिका निभाती हैं।
प्रकाशन के सी०टी०ओ० डॉ० रोहित खोखर, पंकज जैन, नवीन जैन, जय शंकर आत्रेय तथा राजीव ओबरॉय ने भी अतीव प्रसन्नता व्यक्त की।

Share.

About Author

Leave A Reply