Saturday, July 27

मकान का ताला तोड़कर नगदी सहित लाखों का जेवर ले गए चोर

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 23 जनवरी (प्र)। मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र स्थित सैफपुर, फिरोजपुर गांव में अज्ञात चोरों ने बंद मकान को सोमवार की शाम निशाना बनाया। चोर मकान के ताले तोड़कर नगदी सहित लाखों रुपए की ज्वेलरी चोरी कर ले गए। परिवार रविवार को मकान के ताले लगाकर रिश्तेदारी में चला गया था। सोमवार रात करीब 9:30 बजे जब परिवार घर पहुंचा तो घटना के बारे में जानकारी होने के बाद हाहाकार मच गया। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में पीड़ित परिवार से जानकारी जुटाने के बाद अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई।

सैफपुर फिरोजपुर के रहने वाले मांगेराम पुत्र सुखराम ने बताया कि बीते रविवार को उसकी रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम था। खतौली कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए। परिवार की गैर मौजूदगी में चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने घर का कोना-कोना खंगाल डाला। मांगेराम ने बताया कि चोर घर से हजारों की नकदी एक पेंडिल ढाई तोले, एक जोड़ी सोने के कुंडल, तीन जोड़ी पायजेब, 10 हजार की नकदी चोर चोरी कर ले गए।

वापस लौटने पर पीड़ित को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ चोरी की तहरीर रामराज चौकी में दी है। पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
अपराधी लगातार इस्तकबाल को चुनौती देते हुए पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं। अपराध पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम होती दिख रही है। बदमाश आये दिन पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। लुटेरे लूट को अंजाम देकर आराम से फरार हो जा रहे हैं और पुलिस लकीर पीटती रहती है।

Share.

About Author

Leave A Reply