Saturday, July 27

गंगानगर में घर के बाहर धरने पर बैठी महिला

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 30 सितंबर (प्र)। गंगानगर क्षेत्र को गंगाधाम कॉलोनी की रहने वाली महिला को उसके ससुराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता 3 दिन से घर के बाहर बैठी है। थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़िता का आरोप है कि सत्ताधारी नेता थाने पर दबाव बना रहा है। पीड़िता के पिता और पति आर्मी में हैं।

प्रिया का कहना है कि उनका विवाह 2009 में मेरठ के गावडी गांव निवासी रोहित सिंह से हुआ था, जो की फौज में तैनात हैं। शादी के बाद से ही रोहित और उसके माता-पिता लगातार दहेज की मांग करने लगे और लगातार दहेज उत्पीड़न करने लगे। प्रिया के पिता महकचंद भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर तैनात हैं। सूबेदार मेजर महकचंद की तहरीर पर गंगानगर थाने में अप्रैल में मुकदमा दर्ज भी किया गया था, लेकिन थाना पुलिस ने सत्ताधारी नेता के संरक्षण में मुकदमे को खत्म कर दिया, जबकि मुकदमे में गंभीर धाराएं पुलिस द्वारा लगाई गई थी।

आरोप है कि इस पूरे मामले में एक भाजपा नेता का गंगानगर थाने पर दबाव है, जिस कारण बार-बार प्रिया को परेशान किया जा रहा है। प्रिया का आरोप है कि उनके घर में ससुराल पक्ष के लोगों ने ताला लगा दिया। पीड़िता ने बताया कि 2 दिन पूर्व प्रिया को ससुराल पक्ष के लोगों ने करीब 15-20 साथियों के साथ मिलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि घटना के दिन की सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद है। सीसीटीवी फुटेज में बाहर से आए व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित प्रिया ने मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

वहीं मामले में भाजपा नेता का कहना है कि हमारा मामले से कोई लेना-देना नहीं है। सिर्फ लड़का पक्ष के घर आने जाने के चलते आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं मामले में रोहित से बात की गई तो रोहित ने बताया कि मामला कोर्ट में पहुंच चुका है। कोर्ट जो निर्णय लेगा, उसका पालन किया जाएगा।

Share.

About Author

Leave A Reply