Thursday, April 30

यू-ट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में, गिरफ्तार

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 28 अप्रैल (प्र)। दस रुपये का बिस्किट कितने का, से इंटरनेट मीडिया पर चर्चित हुआ यू-ट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में आ गया है। बिना अनुमति भीड़ जुटाने के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जमानती धाराओं में मुकदमा होने के चलते उसे थाने से ही जमानत दे दी गई। इंचौली निवासी शादाब जकाती ने गत दिवस हापुड़ रोड पर एक प्रतिष्ठान खोला है। उद्घाटन के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह को बुलाया था। साथ में कई अन्य यू- ट्यूबर भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
समारोह में भीड़ जुटने पर आवागमन बाधित हुआ था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था। मामले में शास्त्रीनगर चौकी प्रभारी हेमंत सागर ने शादाब जकाती और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि रविवार की रात ही शादाब जकाती से
बातचीत की गई। उसने फोन पर बताया कि तबीयत खराब हो गई है। उसे सुबह नौचंदी थाने बुलाया गया । करीब दस बजे गिरफ्तार कर लिया गया। रास्ता रोककर अशांति फैलाने के मामले में जमानती धारा 7 क्रिमिनल एक्ट में मुकदमा होने की वजह से 41ए का नोटिस देकर थाने से जमानत दे दी गई। शादाब जकाती पर इंचौली थाने में इससे पहले भी दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। शादाब ने वीडियो प्रसारित कर अपनी गलती भी स्वीकार कर ली है। उसने लोगों से यह अपील भी की है कि कोई भी कार्यक्रम करने से पहले अनुमति जरूर लें, कानून व्यवस्था का मखौल न उड़ाएं। एसपी सिटी ने कहा कि बिना अनुमति के रोड जाम करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Share.

About Author

Leave A Reply