Saturday, July 12

शाही ईदगाह में 7:45 बजे होगी ईद की नमाज

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 28 मार्च (प्र)। शाही ईदगाह में गुरुवार को ईदगाह प्रबंधन समिति की बैठक कारी शफीकुर्रहमान कासमी की अध्यक्षता में हुई। इसमें ईद उल फितर की नमाज के वक्त को लेकर चर्चा की गई। शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकीन सिद्दीकी की मौजूदगी में ईदगाह में ईद की नमाज का समय सुबह 7.45 का वक़्त तय किया गया। ईद उल फतिर के दिन ईदगाह कमेटी द्वारा नमाज़यिों की सुरक्षा और सुरक्षा के मद्देनज़र इंतजाम पर भी चर्चा की। कमेटी के सचिव सैयद सलमान सब्ज़वारी ने ईदगाह परिसर की सुरक्षा के बारे में बताया कि ईदगाह परिसर में 16 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए।

लिसाड़ी वाली ईदगाह में गुरुवार को हाजी नूर सैफी की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक हुई। इसमें तय पाया गया चांद दिखने के बाद ईद की नमाज लिसाड़ी वाली ईदगाह में सुबह 7:30 पर होगी।
ईद उल फितर पर ईदगाहों और मस्जिदों की सुरक्षा, सफाई, बिजली-पानी की आपूर्ति की मांग को लेकर शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकीन सिद्दीकी ने डीएम डॉ. वीके सिंह से मुलाकात की। डीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया।

सदर बाजार रजबन में सैफी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन सैफी की ओर से कार्यक्रम किया गया। शहर काजी डॉ. सालिकीन का लोगों ने स्वागत किया। शहर काजी ने शहर के लोगों से आपसी सौहार्द के साथ ईद मनाने की अपील की। कारी शफी़कुर्रहमान ने कहा कि मस्जिद और ईदगाह से हमेशा अमन का संदेश दिया जाता रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि ईद को शांतिपूर्ण, सकुशल संपन्न कराना हम सभी का दायित्व है। कहा कि शहरकाजी, नायब व अन्य प्रबुद्धजन भी अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करें तथा शांति एवं भाईचारे के साथ ईद मनाएं।
बैठक में प्रबुद्धजनों द्वारा अलविदा नमाज तथा ईद की नमाज के दृष्टिगत मेरठ शहर सहित पूरे जनपद में समस्त ईदगाहों/मस्जिद पर प्रकाश की व्यवस्था, सड़क, साफ-सफाई, पेयजल, ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित समस्या से अवगत कराया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

एसएसपी विपिन ताडा ने कहा कि ईद को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। इस अवसर पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, समस्त एसडीएम, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, समस्त सीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी, शहरकाजी, नायब एवं अन्य प्रबुद्धजन आदि उपस्थित रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply