Saturday, April 4

बागपत रोड 13 करोड़ से सुधरेगी, नाप-जोख शुरू

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 04 अप्रैल (जा)। शहरी क्षेत्र में बागपत रोड के चौड़ीकरण व सुदृढीकरण का कार्य शुरू हो गया है। फुटबाल चौक से दिल्ली-देहरादून बाईपास तक बागपत रोड पर निर्माण कार्य होंगे। इसमें दोनों तरफ एक से डेढ़ मीटर की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इसके लिए शासन ने लगभग 13 करोड़ धनराशि स्वीकृत की है। वर्तमान में सड़क की वर्तमान चौड़ाई 14 मीटर (7-7 मीटर) है। सड़क की चौड़ाई बढ़ने के बाद यह कुल 17 मीटर तक हो जाएगी। सड़क का नवीनीकरण भी होगा। सड़क पर बिटुमिन की डबल लेयर डाली जाएगी। साथ ही पुराने व जर्जर डिवाइडर को तोड़कर नए सिरे से बनाया जाएगा। पुराने डिवाइडर को तोड़कर मलबा हटा दिया गया है। इन सब कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़क की नाप-जोख शुरू कर दी है। सड़क की सेंटर लाइन से दोनों तरफ की चौड़ाई को फीते से नापकर लाल निशान लगाए जा रहे हैं। साथ ही यूटिलिटी शिफ्टिंग के अंतर्गत दोनों तरफ बिजली के पोल स्थानांतरित होंगे। यह कार्य भी शुरू हो गया है।

Share.

About Author

Leave A Reply