Monday, February 2

शादाब जकाती की ‘ऑन-स्क्रीन पत्नी’ इरम का पति पर गंभीर आरोप, जुए में उड़ाता है पैसे, करता है मारपीट

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 02 फरवरी (प्र)। 10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी वाली रील से वायरल हुए मेरठ के चर्चित डिजिटल क्रिएटर शादाब जकाती से जुड़ा पारिवारिक विवाद एक बार फिर सामने आया है। शादाब जकाती के साथ काम करने वाली महिला इरम ने सोशल मीडिया पर आकर अपने पति खुर्शीद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इरम ने अपने पति पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घरेलू हिंसा और प्रताड़ना को लेकर उन्होने कोर्ट तक जाने की बात कही है।

लगभग 41 सेकेंड का ये वीडियो है, जिसमें इरम ने खुलकर कहा कि वो अपने पति की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों के खिलाफ कोर्ट में खुलकर बोलेंगी। वहीं इरम ने कहा कि शादाब जकाती के लिए वो काम करती हैं, वीडियो बनाती हैं इसके लिए उन्हें सैलरी मिलती है।

शादाब जकाती की ऑनस्क्रीन पत्नी इरम ने कहा कि खुर्शीद 9 महीने से मेरी कमाई ले रहा था। जब तो वो जुए, सट्‌टे में मेरी कमाई उड़ा रहा था, वो शादाब जकाती को नीच बोल रहा है। मुझे गलत बोल रहा है। पहले खुर्शीद कहां था? शादाब जकाती तो सभी को सैलरी देते हैं। मुझे भी मेरे काम की सैलरी मिलती है। काम करुंगी तो मुझे सैलरी मिलेगी वरना नहीं? इरम ने कहा कि वो मुझे इतना मारता था कि मेरी बॉडी पर नील तक पड़ गए। मजबूरन मुझे काम करना पड़ा है। मेरे पैसे उसने मुझसे लेकर जुए, सट्‌टे में उड़ाए हैं। मुझे पूरा बदनाम कर दिया। मेरा भी अल्लाह मालिक है मैं भी कोर्ट से लडूंगी। अगर मैं काम नहीं करती तो मेरा घर कैसे चलता, काम करना मेरी मजबूरी हो गई, तब जाकर मैंने काम किया है।

वीडियो जारी करके पति खुर्शीद पर आरोप लगाते हुए इरम का कहना है कि उनका पति पिछले 8–9 महीनों से उनकी कमाई को जुए और सट्टे में उड़ा रहा है। इसके साथ ही वह उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान भी करता रहा है। इरम ने साफ कहा है कि अब वह चुप नहीं रहेंगी और अपने अधिकारों के लिए अदालत का सहारा लेंगी।

इरम ने आगे कहा कि झूठे आरोपों और घरेलू हिंसा से तंग आकर अब कानूनी लड़ाई लड़ना ही एकमात्र रास्ता बचा है।
वहीं कुछ दिन पहले खुर्शीद ने वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया था कि शादाब जकाती उनकी पत्नी इरम को अपने साथ रखता है और दोनों कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहते हैं। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और तीनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया।
इस पूरे विवाद में पुलिस पहले भी कई बार दखल दे चुकी है। पुलिस के अनुसार, पहले भी शिकायतें दर्ज हुई थीं, लेकिन बाद में आपसी समझौते के चलते उन्हें वापस ले लिया गया था।

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि कई बार इस तरह के विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा और लोकप्रियता पाने के लिए भी उछाले जाते हैं। इसी वजह से इस बार पुलिस काफी सतर्क है।

Share.

About Author

Leave A Reply