Friday, March 20

सीसीएसयू : 59 शोधार्थियों की पीएचडी मंजूर

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 20 मार्च (प्र)। सीसीएसयू में कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कार्य परिषद की बैठक में हुई। इसमें शैक्षणिक और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा के बाद कई फैसले लिए गए। जिनमें शोध बढ़ावा देने और सांस्कृतिक शिक्षा को मजबूत करने वाले निर्णय प्रमुख रहे।
बैठक में सबसे पहले 8 जनवरी को हुई पिछली कार्य परिषद बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई साथ ही 18 मार्च को हुई विद्वत परिषद के निर्णयों को अनुमोदन प्रदान किया गया। वहीं कार्य परिषद ने 59 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह फैसला विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा और अनुसंधान गतिविधियों को नई गति प्रदान करने वाला माना जा रहा है।

सीसीएसयू में चार वर्षीय बीए-बीएड एवं बीएससी बीएड कार्यक्रम शुरू
सीसीएसयू ने शैक्षणिक सत्र 26-27 से चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम बीए बीएड एवं बीएससी बीएड शुरू किए जाने की घोषणा की है। इनके संचालन के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त हो चुकी है। पाठ्यक्रम में प्रवेश राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। वर्ष-26 में कक्षा 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अथवा उत्तीर्ण अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षण कौशल, विद्यालयीय इंटर्नशिप, शैक्षिक प्रौद्योगिकी एवं शोध आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। चार वर्ष की अवधि पूर्ण करने पर अभ्यर्थियों को स्नातक उपाधि के साथ बीएड की डिग्री प्रदान की जाएगी प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय अनुदान आयोग एवं 1 सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जाएगी। काउंसिलिंग प्रक्रिया में आरक्षण नीति एवं मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा।

Share.

About Author

Leave A Reply