Tuesday, February 10

बाकिर जैदी के हाथों में वक्फ मनसाबिया और कालेज मनसाबया का कमान

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 06 फरवरी (प्र)। प्रदेश के बड़े शिया वक्फ संपत्तियों में एक वक्फ मनसबिया और कालेज मनसबिया की कमान अब मोहम्मद बाकिर जैदी को सौंप दी गई। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा जारी किए गए तीन नोटिस के बाद भी पूर्व मुतवल्ली दानिश जाफरी चार्ज देने नहीं पहुंचे।
अरबों की संपत्ति वाले वक्फ मनसबिया के मुतवल्ली दानिश जाफरी का कार्यकाल गत वर्ष पूरा हो गया था। उनपर अवैध रूप से कार्य करने और अवैध निर्माण के आरोप भी लगे। गत 30 जनवरी को उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी मेरठ आए थे। उन्होंने मोहम्मद बाकिर जैदी के आवास पर पत्रकारों से कहा था कि मेरठ के वक्फ मनसबिया के मुतवल्ली का कार्यकाल गत वर्ष पूरा हो चुका, अब इसकी कमान शिया वक्फ बोर्ड ने अपने हाथों में ले ली है।

वक्फ इंस्पेक्टर जफर सज्जाद को इसका प्रशासन बना दिया गया है और प्रशासन से 22 फरवरी तक पूर्व मुतवल्ली से चार्ज दिलाने को कहा है। उन्होंने यह भी बताया था कि पूर्व मुतवल्ली के खिलाफ शिकायतें मिली कि उनके द्वारा अवैध रूप से कार्य किए गए। अवैध निर्माण भी किए गए। वक्फ एक्ट की धारा 65 के तहत हमने इस वक्फ को वक्फ बोर्ड के कंट्रोल में ले लिया है। वक्फ मनसबिया रेलवे रोड के प्रशासक जफर सज्जाद और वक्फ मनसबिया व कालेज मनसबिया के प्रबंधक मोहम्मद बाकिर जैदी ने प्रेस को जारी वक्तव्य में बताया कि आज प्रशासक जफर सज्जाद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के निर्देश पर उक्त वक्फ का चार्ज प्राप्त करने के लिए उनके द्वारा उनके कार्यालय में पहुंचे, लेकिन उक्त वक्फ के पूर्व मुतवल्ली दानिश जाफरी नहीं पहुंचे।

पूर्व मुतवल्ली को उक्त वक्फ का चार्ज देने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने तीन नोटिस जारी किए थे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा वक्फ के हित में जफर सज्जाद प्रशासक द्वारा पद कार्यभार ग्रहण रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए उनके हस्ताक्षरों को अग्रिम कार्यवाही के लिए संबंधित कार्यालय को भेजने के उद्देश्य से और वक्फ मनसविया के
कार्य में कोई बाधा उत्पन्न न हो यह कार्यवाही की गई। जफर सज्जाद प्रशासक द्वारा वक्फ मनसबिया एवं कालेज मनसबिया में मोहम्मद बाकिर जी को सभी कार्य करने एवं दायित्व निर्वाह करने के लिए नियुक्त किया गया।

Share.

About Author

Leave A Reply