Tuesday, February 10

सिटी बसों का घटेगा किराया, 18 को बोर्ड की बैठक में होगा फैसला

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 09 फरवरी (प्र)। मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की इलेक्ट्रिक बसों में यात्री किराया घटाया जाएगा। बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने और खुले पैसों को लेकर होने वाले विवादों से निजात पाने की भी मशक्कत शुरू हो गई है। इस पर मुहर लगाने के लिए 18 फरवरी को बोर्ड की बैठक होगी। पहले चरण में इलेक्ट्रिक सिटी बसों के सबसे कम यात्री किराये को 12 से घटाकर 10 रुपये करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। मुरादाबाद की तर्ज पर बसों का न्यूनतम किराया पांच रुपये तक लाने की के लिए विशेष समिति का गठन भी किया जाएगा। किराये में कमी से यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी।

गंगासागर और मोहिउद्दीनपुर रूट पर भी चलाई जाएं बसें
बेगमपुल से गंगासागर (वाया साकेत चौपला, आईआईएमटी यूनिवर्सिटी) के लिए दो बसें रूट प्लान में शामिल गई थीं लेकिन अभी तक संचालन शुरू नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि गंगासागर रूट पर यात्रियों की संख्या कम पाई गई है, इसलिए पहले अधिक यात्री घनत्व वाले मार्गों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। वहीं, मोहिउद्दीनपुर की जनता भी बसों को गांव तक विस्तारित करने की मांग कर रही है।

रूट प्लान का विवरण
मेडिकल कॉलेज से सिटी स्टेशन 6 बसें, बेगमपुल से रोहटा रोड होते हुए 8 बसें, भूड़भराल मेट्रो प्लाजा के माध्यम से 8 बसें, मेडिकल कॉलेज गढ़ रोड से सिवाया टोल फिर नॉर्थ ईस्ट मेट्रो स्टेशन तक 16 बसें, मेडिकल कॉलेज से कांशी गांव परतापुर के पास बेगमपुल के माध्यम से दो बसें, बेगमपुल से रिठानी मेट्रो स्टेशन एचआरएस चौक, शॉप्रिक्स मॉल होते हुए 6 बसें, बेगमपुल से गंगासागर वाया साकेत 2 बसें चलेंगी।

Share.

About Author

Leave A Reply