Saturday, February 21

13 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम, मेरठ मेट्रो में कल शाम से कर सकेंगे सफर

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 21 फरवरी (प्र)। नमो भारत ट्रेन के जरिये मेरठ से दिल्ली तक का सफर अब सहज सुविधाजनक और सरपट होने वाला है। मेरठ के अंदर दिल्ली रोड का जाम और शोर को पीछे छोड़कर शहरवासी मेरठ मेट्रो के ठंडे और शांत कोच में बैठकर सुहाना सफर करेंगे। घंटों का सफर अब मिनटों में पूरा होगा। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्घाटन करने के बाद यह सौगात मिल जाएगी। शुक्रवार को एनसीआरटीसी ने सराय काले खां स्टेशन से बेगमपुल तक नमो भारत ट्रेन का अंतिम ट्रायल रन किया। सेमी हाईस्पीड इस ट्रेन ने 76 किमी ( पूरा कारिडोर 82 किमी का है) के सफर को बिना रुके महज 39 मिनट में पूरा कर लिया। इसी तरह मेरठ मेट्रो ने बेगमपुल स्टेशन से मेरठ साउथ (भूइबराल) तक 15 किमी के सफर को महज नौ मिनट में पूरा कर लिया।

सुबह 11.59 बजे सरायकाले खां स्टेशन से नमो भारत ट्रेन का ट्रायल न शुरू हुआ। ट्रेन बेगमपुल स्टेशन पर दोपहर 12.30 बजे पहुंच गई। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एनसीआरटीसी) की तरफ से बताया गया कि सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए सरायकाले खां से मोदीपुरम तक 82 किमी के सफर को नमो भारत ट्रेन 55 मिनट में पूरी कर लेगी। बेगमपुल तक लगभग 50 मिनट का समय लगेगा। अभी तक न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक नमो भारत की सेवा थी। 22 फरवरी को उद्घाटन के बाद दोपहर तीन बजे पूरे कारिडोर में यह ट्रेन चलने लगेगी।

दोपहर 1.18 बजे मेरठ मेट्रो बेगमपुल भूमिगत स्टेशन से रवाना हुई, बिना रुके मेरठ साउथ स्टेशन (भूडबराल ) दोपहर 1.27 बजे पहुंच गई। नौ मिनट लगे। इस बीच मेरठ मेट्रो की स्पीड 98 किमी प्रति घंटा तक रही। सड़क के रास्ते बेगमपुल से भूड़बराल तक पहुंचने में 40 से 45 मिनट लगते हैं। मेरठ मेट्रो से यह सफर कितना आसान होने वाला है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।

एनसीआरटीसी का दावा है कि मेरठ मेट्रो अपने सभी स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी तो 30 मिनट में मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक पहुंच जाएगी। मेरठ मेट्रो की अधिकतम गति 120 किमी प्रति घंटे रहेगी। मेरठ मेट्रो कारिडोर की मोदीपुरम तक लंबाई 21 किमी और कुल लंबाई मोदीपुरम डिपो तक 23 किमी है। 22 फरवरी को उद्घाटन के बाद शाम से शहर के लोग मेरठ मैट्रो की सेवा का आनंद ले सकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान 12930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, मोदी के नमो भारत व मेरठ मेट्रो में सफर करने के साथ ही 82 किलोमीटर का दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पूरा ही लाएगा वह भारत के पहले नमो भारत रीजनल रेपिड ट्रॉजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के बचे सेक्शन का भी उद्घाटन करेंगे। इस सेक्शन में दिल्ली में सराग काले खां और न्यू अशांक नगर के बीच 5 किलोमीटर और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच 21 किलोमीटर का सेक्शन शामिल है। इस उद्घाटन के बाद साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों को दिल्ली से तेज गति से जोड़ेगी। सबसे तेज मेट्री प्रणाली मेरठ मेट्रो लगभग 120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम परिचालन गति के साथ भारत की सबसे तेज चलने वाली मेट्रो होगी। यह अपने सभी निर्धारित स्टॉपेज के साथ पूरे सफर को मात्र 30 मिनट में तय करेगी।

Share.

About Author

Leave A Reply