Friday, February 20

फिर गरमाया 87 सरस्वती लोक का मामला, एडवोकेट दशमीत सिंह ने पहुंचाया हाई कोर्ट में

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 20 फरवरी (प्र)। आवासीय कॉलोनी सरस्वती लोक में आवासीय मकान मे बिना अनुमति भू उपयोग परिवर्तन करके सविता जैन मनोज जैन द्वारा अवैध धन लाभ अर्जित करने की नीयत से जैन मंदिर चौताल्य बनाया जिसकी कोई समिति या संस्था नहीं बनाई गयी और ना ही जिला मजिस्ट्रेट या पुलिस से कोई अनुमति नहीं ली गई अर्पित यादव परिवर्तन अधिकारी विकास प्राधिकरण ने इन्हें लाभ देने की नीयत से मात्र अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरणका आदेश किया ब्लकि आदेश भूमि उपयोग परिवर्तन की मे ध्वजाकरण का होना चाहिए था क्योंकि पुलिस की एक रिपोर्ट में भी उपरोक्त बातों का जिक्र है और अर्पित यादव ने आईजीआरएस की एक रिपोर्ट में यही लिखा कि आवासीय मकान को रूपांतरण कर के जैन मंदिर का संचालन किया जा रहा है और शमन के लिए प्राथना पत्र दिया है यही रिपोर्ट अर्पित यादव दुआरा मेरी रिट में इलाहाबाद हाई कोर्ट मे भेजी गई जिसमें हाई कोर्ट ने मुझे आयुक्त सहाब के यहां सविता जैन दुआरा ध्वस्तीकरण के खिलाफ की हुई अपील में पार्टी बनने के लिए कहा है उस अपील में भी सविता जैन ने माना है कि आवासीय मकान है और जैन मंदिर का संचालन किया जा रहा है और सविता जैन द्वारा अपील में झूठे तथ्यों पर ऐफिडेविट दिया है जिसमें सविता जैन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए क्यूंकि न्यायालय में झूठा ऐफिडेविट देने के लिए मुकदमा और सजा का प्रावधान है।

दशमीत सिंह एडवोकेट का कहना है कि अब में सविता जैन की अपील में पार्टी बनने का प्राथना पत्र देकर न्यायलय के सामने सभी तथ्यों को लगाऊंगा और अर्पित यादव के भ्रष्टाचार के विरूद्ध और सविता जैन के अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करवाने के पूरे प्रयास करूंगा। क्योंकि अर्पित यादव जोनल परिवर्तन अधिकारी के खिलाफ भी कुछ सरकारी रिपोर्ट कागज हमारे पास है वो सब अब न्यायालय पेश कर समाज के सामने लाये जाएंगे क्योंकि एक तरफ सुप्रीम कोर्ट भूमि उपयोग परिवर्तन निर्माण के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रहे है सरकारें भी ऐसे निर्माणों के सख्त खिलाफ है। मगर अर्पित यादव चंद पैसे की रिश्वत के लिए प्रपंच कर रहे है अवैध निर्माणों को बचाने के लिए। योगी जी की शून्य सहिष्णुता नीति के चलते यह सब नहीं होने देंगे।

दशमीत सिंह का कहना है कि यह निर्माण सविता जैन के नाम है और कोई भी धार्मिक स्थाल किसी संस्था ट्रस्ट या समिति के नाम होता है सविता जैन मनोज जैन ने अकेले अपने नाम प्रॉपर्टी बना ली यह भी सोचने का विषय है।

Share.

About Author

Leave A Reply