Saturday, February 21

सात करोड़ की जीएसटी चोरी में पंजाब से गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 21 फरवरी (प्र)। मेरठ एसआईटी ने फर्जी कंपनी बनाकर फर्जी बिलों से 700 करोड़ रुपये का लेन-देन करके 6.99 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी करने के मामले में पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

एसएसपी अविनाश पांडेय ने एसपी क्राइम अवनीश कुमार तथा डिप्टी एसपी शुचिता के निर्देशन में बोगस कंपनी के जरिए 700 करोड़ रुपये का फ्रॉडकर 6.99 करोड़ की जीएसटी चोरी में एसआईटी का गठन किया। एसपी क्राइम ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि जांच में पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के थाना मंडी गोविंद गढ़ निवासी गुरदीप सिंह पुत्र बहादुर सिंह व धर्मेंद्र कुमार पुत्र वासुदेव ने सुनियोजित ढंग से पुर्जी फर्मे बनाई गई। इन फर्मों के माध्यम से 6.99 करोड़ का जीएसटी फ्रॉड किया गया। फर्जी बिल तैयार कर आईटीसी लेकर भारत सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई। क्राइम ब्रांच के निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर, उप निरीक्षक अनुराग सिंह, उप निरीक्षक मधुरेंद्र सिंह व हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने मुखबिर व लोकेशन के आधार पर 19 फरवरी को दोनों आरोपियों को मंडी गोविंद गढ़ के अमलोह रोड स्थित कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों से चार मोबाइल फोन तथा दो लैपटॉप बरामद हुए हैं।

700 करोड़ की जीएसटी चोरी का मामला
बहसूमा थाने पर सात जुलाई 2025 को सहायक आयुक्त राज्य कर मवाना मंडल उमेश सिंह ने राजस्थान के धौलपुर निवासी सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सौरभ के नाम से मैसर्स लॉर्ड शिव इंटरप्राइजेज के नाम फर्म रजिस्ट्रेशन कराकर जीएसटीएन नंबर 10 दिसंबर 2024 को प्राप्त किया था। फर्म को गांव बहसूमा में दर्शाया गया था। भौतिक सत्यापन में फर्म अस्तित्वहीन पाई गई थी। इसके बाद फर्म को नोटिस जारी कर जीएसटीआर-2ए की जांच की गई। जांच में प्रयागराज की मैसर्स श्रावनी एंटरप्राइजेज से 13,67,61,326 रुपये की कर योग्य इनवर्ड सप्लाई प्राप्त कर 1,23,08,519 का लाभ लिया गया जबकि सप्लायर फर्म के द्वारा माल की कोई खरीद नहीं की गई। मैसर्स लोर्ड शिव इंटरप्राइजेज द्वारा दाखिल रिटर्न जीएसटीआर-1 में मैसर्स हरि ओम इंटरप्राइजेज को 12,00,99,842 रुपये की कर योग्य आउटवर्ड सप्लाई करते हुए आईजीएसटी आईटीसी 2,16,73,671 रुपये, मैसर्स कृष्णा ट्रेडर्स को 80,61,898 की कर योग्य आउटवर्ड सप्लाई कर आईजीएसटी आईटीसी 14,51,141 रुपये, मैसर्स आरके ट्रेडर्स को 53,64,50,800 रुपये की कर योग्य आउटवर्ड सप्लाई करते हुए 10,55,511 रुपये की आईजीएसटी आईटीसी तथा मैसर्स कृष्णा ट्रेडर्स को 22.40,280 रुपये की कर योग्य आउटवर्ड सप्लाई प्राप्त करते हुए 4,03,250 रुपये की आईजीएसटी आईटीसी हस्तांतरित की गई। इस तरह बिना वास्तविक आपूर्ति के बोगस आईटीसी जनरेट कर कपटपूर्ण ढंग से चारों फर्मों को आईटीसी पासओन की गई।

Share.

About Author

Leave A Reply