मेरठ, 09 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। शहर के हापुड़ रोड पर एक स्कूटी सवार एक कैंटीन संचालक की चाइनीज मांझे से नाक और गला कट गया। गंभीर हालत में कैंटीन संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना नौचंदी क्षेत्र के निवासी सत्यप्रकाश हापुड़ रोड पर कैंटीन का संचालन करते हैं। सत्यप्रकाश गत दिवस स्कूटी से घर जा रहे थे। कैंटीन से कुछ दूर जाने पर अचानक उनके चेहरे पर चाइनीज मांझे की तेज धार की रगड़ लगी जिससे उनकी नाक और गला कट गया। इससे सत्यप्रकाश लहूलुहान हो गए। अपने को लहूलुहान देख सत्यप्रकाश घबरा गए और इससे अनियंत्रित होने पर उनकी बाइक गिर गई। इस पर पास के एक दुकानदार ने सत्यप्रकाश को उठाया। फिर, नाक व गले पर कपड़ा लगाकर रक्तस्राव रोका। इसके बाद उसको अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस और घायल से पूछताछ की। बता दें, शहर में चाइनीज मांझे पर पूर्णतया प्रतिबंध है। पुलिस ने चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ कोतवाली सर्किल के थाना क्षेत्रों में बसंत पंचत से पहले दुकानदारों के यहां सर्च अभियान चलाया था। साथ ही, बड़ी मात्रा में चाइनीज मांझा भी बरामद किया था, लेकिन फिर भी चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। जिससे कि चाइनीज मांझे से आये दिन घटनाएं होती ही रहती हैं।
स्कूटी सवार कैंटीन संचालक की चाइनीज मांझे से नाक कटी
Share.
