मेरठ, 10 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स) (हि)। प्रदेश के बुनियादी ढांचे में मील का पत्थर साबित होने वाला मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे न केवल पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी की दूरी कम करेगा, बल्कि मेरठ से मुरादाबाद और बरेली जाने वाले यात्रियों के लिए भी बड़ी सौगात लेकर आया है। एक्सप्रेसवे के निर्माण से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि दिल्ली-लखनऊ हाईवे से कनेक्टिविटी भी बेहतर हो जाएगी।
मेरठ के बिजौली से सीधे गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए सिंभावली इंटरचेंज पहुंचने पर दिल्ली-लखनऊ हाईवे का रास्ता आसान हो जाएगा। प्रोजेक्टे से जुड़े अधिकारियों के अनुसार इससे मुरादाबाद और बरेली की यात्रा में लगभग 20 से 25 किमी की कमी आएगी। नया रूट मिलने से भीड़भाड़ वाले रास्तों से मुक्ति मिलेगी। मुरादाबाद, बरेली आने-जाने वालों के लिए मेरठ से बिना गढ़ रोड, बुलंदशहर हाईवे के ही एक नया रास्ता मिलने जा रहा है। मेरठ समेत आसपास के लोग मुरादाबाद, बरेली आदि जाने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर सकते हैं। सिंभावली इंटरचेंज एक मुख्य कड़ी के रूप में काम करेगा, जो एक्सप्रेसवे को मौजूदा हाईवे नेटवर्क से जोड़ेगा।
गंगा एक्सप्रेसवे को अब देश के चुनिंदा और प्रमुख एक्सप्रेसवे की सूची में शामिल कर लिया गया है। इसे आधिकारिक तौर पर 10वां बड़ा एक्सप्रेसवे माना जा रहा है। उद्घाटन के अवसर पर ही इसकी घोषणा होने की संभावना है। प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा, जो राज्य के औद्योगिक और सामाजिक विकास को नई गति देने के लिए तैयार है।
आना-जाना होगा आसान मेरठ से मुरादाबाद-बरेली
Share.
