Tuesday, March 10

200 बेटियों का सामूहिक विवाह 12 को होगा

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 10 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों का सामूहिक विवाह 12 मार्च को वेल्गा रिसॉर्ट में होगा। पात्र श्रमिकों को बेटी के विवाह पर 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में मिलेगी। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड 200 जोड़ों का विवाह आयोजित करेगा। उपश्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने कहा कि श्रमिक का पंजीकरण एक वर्ष पुराना होना चाहिए। योजना का लाभ अधिकतम दो बेटियों तक ही दिया जाएगा। आवेदन के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड जैसे दस्तावेज जरूरी हैं। शासन ने आर्थिक मदद बढ़ाई है। पहले 55 से 65 हजार रुपये किए गए थे। अंतरजातीय विवाह के लिए 61 हजार से 75 हजार रुपये किए गए। अब पोशाक सहित कुल 85 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रति जोड़े पर विवाह का व्यय 15 हजार रुपये होगा।

Share.

About Author

Leave A Reply