Tuesday, March 10

अखिलेश शाहिद मंजूर के लखनऊ आवास पर रोजा इफ्तार में पहुंचे

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 10 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं किठौर विधायक शाहिद मंजूर के लखनऊ स्थित ला-प्लास आवास पर रोजा इफ्तार और होली मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शिकायत की। उन्होंने कहा कि सपा 2027 के चुनाव में मजबूती के साथ वापसी करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें और चुनावी तैयारी में मजबूती से जुट जाएं। अखिलेश यादव करीब दो घंटे तक मौजूद रहे और नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। रोजा इफ्तार कार्यक्रम में मौलाना खालिद, रशीद फरंगी महली, मौलाना यासूब अब्बास, मौलाना फजलुल मन्नान रहमानी, सांसद जावेद अली खान, विधायक पंकज मलिक, विधायक रफीक अंसारी, सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह, नवाब इकबाल महमूद और कमाल अख्तर आदि मौजूद रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply