Saturday, March 14

जिंदा व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर मकान हड़पने की साजिश, मुकदमा दर्ज

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 14 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। श्यामनगर निवासी हाजी शाह उर्फ शाद का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर उसके रिश्तेदारों ने उसका मकान हड़पने की साजिश रची। हाजी शाह ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर लिसाड़ी गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी हाजी शाह उर्फ साद का कहना है कि उसे इस्लामाबाद चांद का पुल निवासी उसकी खाला (मीसी) सलमा और खालू (मौसा) ने मोहम्मद अय्यूब को गोद लिया था। वह उनका दत्तक पुत्र है। उसकी परवरिश सलमा ने की थी। सलमा की मृत्यु के बाद उसके मौसा मोहम्मद अय्यूब, मोहम्मद कय्यूम फुरकान व ग्यासुद्दीन और उनके परिवार के लोगों ने मिलकर उसे मारने का प्रयास किया था। इसमें कामयाब न होने पर उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। वह उसे मृत दर्शाकर उसके मकान को बेचना चाहते हैं। आरोपियों ने हाजी शाह उर्फ साद के खिलाफ पिलोखड़ी चौकी में शिकायत भी की थी। चौकी से उसे अपना मृत्यु प्रमाण पत्र मिला। यह प्रमाण पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया बताया लेकिन जांच शाह उर्फ साद से सीएमओ कार्यालय से पता कि तो मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में उसे कोई अभिलेख नहीं मिला। आरोपियों ने मकान हड़पने व बेचने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया था।
लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि मोहम्मद अय्यूब की ओर से भी लगभग तीन माह पहले शाह उर्फ शाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उनका कहना था कि उनके माता-पिता ने जिसे गोद लिया था। उसकी मृत्यु हो चुकी है। शाद का मकान से कोई लेनादेना नहीं है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर थाना पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Share.

About Author

Leave A Reply