Saturday, March 14

देह व्यापार का खेल चल रहा था बंद मकान में

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ/जानीखुर्द, 14 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। थाना जानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गत दिवस बागपत सड़क स्थित एक मकान में चल रहे होटल से देह व्यापार के आरोप में होटल संचालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि होटल से दो बालिग और एक नाबालिग लड़की को बरामद किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों का गत दिवस चालान कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
जानी थाना पुलिस ने गत दिवस बंबे पर स्थित एक बंद मकान (पहले होटल क्राउन) में छापा मारा। चेकिंग के दौरान वहां संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं, जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने वहां से होटल का संचालन करने वाली पिंकी यादव निवासी दिलशाद कॉलोनी, सीमापुरी, दिल्ली, ग्राहक मोहित गौतम निवासी ग्राम सिकरी थाना मोदीनगर गाजियाबाद, यश उर्फ यशु निवासी बड़ा मवाना, आदेश निवासी कस्बा खिवाई, मेरठ को हिरासत में लिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने कहा कि तीनों लड़कियों से होटल संचालिका पूनम यादव द्वारा जबरदस्ती देह व्यापार करवाया जा रहा था। बरामद लड़कियों में एक नाबालिग और दो बालिग है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया। किशोरियों और युवती को जीवन ज्योति केंद्र भेज दिया।

Share.

About Author

Leave A Reply