Saturday, March 14

प्रधानाध्यापक ने घर से लाकर दिया गैस सिलेंडर

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ/हस्तिनापुर, 14 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)(हि)। हस्तिनापुर चेतावाला प्राथमिक विद्यालय में गत दिवस गैस सिलेंडर खत्म हो जाने से मिड-डे मील बनाने में परेशानी आ गई, बाद में प्रधानाध्यापक अपने घर से सिलेंडर लेकर आए, तब जाकर भोजन तैयार हो सका।
चेतावाला प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय में 65 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनके लिए प्रतिदिन मिड-डे मील तैयार किया जाता है। गत सुबह जब रसोइया ने मिड-डे मील बनाना शुरू किया तो गैस सिलेंडर अचानक समाप्त हो गया। इसके बाद रसोइया नया सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसी पहुंची, लेकिन वहां से कहा गया कि फिलहाल सभी सिलेंडर वितरित हो चुके हैं और अगली आपूर्ति कल होगी। इस स्थिति को देखते हुए प्रधानाध्यापक सतेंद्र सिंह अपने घर से गैस सिलेंडर लेकर विद्यालय पहुंचे। उनके द्वारा लाए गए सिलेंडर से मिड-डे मील तैयार किया गया और विद्यार्थियों को समय पर भोजन उपलब्ध कराया गया। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी कमल राज ने कहा कि अभी तक सभी विद्यालयों में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं और किसी प्रकार की समस्या की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस विषय में उपजिलाधिकारी मवाना को भी अवगत करा दिया गया है। वहीं इस बारे में बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी का कहना है कि फिलहाल अभी अन्य ब्लाकों से कोई समस्या सामने नहीं आई है।

Share.

About Author

Leave A Reply