Tuesday, April 28

डॉ. मंजू शिवाच बोलीं : विपक्ष ने विश्वासघात किया महिलाओं से

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 28 अप्रैल (प्र)। भाजपा की ओर से गत दिवस रजपुरा ब्लॉक स्थित महाराणा प्रताप सभागार में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ महिलाओं ने कड़ा रोष प्रकट किया। मुख्य वक्ता व मोदीनगर विधायक डा.मंजू शिवाच ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्षी दलों ने महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके जैसे दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर मानसिकता स्पष्ट कर दी है। अब पूरे भारत की नारी शक्ति जन-जागरण के माध्यम से इन दलों को उनका हक देने के लिए मजबूर कर देगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अधिनियम 2023 में पारित होकर कानून बना। पाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी, स्टार्टअप इंडिया और हर घर नल से जल जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन को सुगम और सशक्त बनाया है। संचालन महिला मोर्चा अध्यक्ष डा.मंजू सेठी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय कार्य समिति (महिला मोर्चा) की सदस्य छवि शर्मा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सम्मेलन में पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, जिला उपाध्यक्ष फिरेराम धनतला, जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर, साक्षी शर्मा, संध्या त्यागी, नीतू गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा, जिला मंत्री विमला जाटव, कृष्णा देवी आदि मौजूद रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply