Tuesday, March 17

रात में प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा रहा मेरठ, 19 मार्च को फिर बारिश के आसार

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 17 मार्च (प्र)। मेरठ में दो दिन पहले पहले हुई बारिश और तेज हवाओं ने जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 मार्च को एक बार फिर बारिश के आसार बने हुए हैं।

वहीं मेरठ का एक्यूआई सोमवार को 47 दिनों के बाद सबसे साफ स्थिति में रहा। इससे पहले 28 जनवरी को मेरठ का एक्यूआई 53 दर्ज हुआ था, जबकि सोमवार को यह 95 रिकॉर्ड हुआ। मेरठ के तीनों केंद्रों पर एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में रहे। केंद्रों पर सुबह के वक्त पीएम-2.5 एवं पीएम-10 के स्तर दस से नीचे रहे।

सोमवार को मेरठ में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रविवार के सापेक्ष रात में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस तापमान के साथ रविवार की रात ना केवल इस मार्च में सबसे ठंडी रही बल्कि यह प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर भी रहा। 12.5 डिग्री सेल्सियस के साथ नजीबाबाद-बिजनौर प्रदेश में सबसे ठंडा रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सिसय दर्ज हुआ। रविवार के सापेक्ष इसमें 3.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार 18-21 मार्च तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी में एक बार फिर से तेज हवाएं और बारिश के आसार हैं। इस अवधि में बारिश का दायरा अधिक व्यापक होने के आसार हैं। कुछ हिस्सों में तेज बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है।

Share.

About Author

Leave A Reply