Tuesday, March 17

मेरठ कॉलेज में लाठी-डंडों से नेशनल खिलाड़ी पर जानलेवा हमला

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 17 मार्च (प्र)। मेरठ कालेज में बीपीईएस प्रथम वर्ष के छात्र और नेशनल खिलाड़ी का कंधा गैलरी से गुजरते समय दूसरे छात्र के कंधे से टच हो गया। इस पर छात्र और उसके साथियों ने मारपीट में घायल मुकुल खिलाड़ी पर लाठी- डंडों तथा तमंचे की बट से बेरहमी से पिटाई करते हुए हमला कर दिया। हमले में खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राचार्य की सूचना पर लालकुर्ती थाना पुलिस ने घायल खिलाड़ी का मेडिकल कराया। पीड़ित ने आधा दर्जन हमलावर छात्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

जनपद बागपत के गांव बिनौली का मुकुल धामा पुत्र धर्मेंद्र धामा मेरठ कालेज में स्वः वित्त पोषित पाठ्यक्रम के तहत बीपीईएएस में प्रथम वर्ष का छात्र है। मुकुल सोमवार को कालेज के विभाग में प्रोपेक्ट्स, फाइनल आदि चेक करने के लिए कालेज आया था। दोपहर करीब 12.30 बजे जब गैलरी से गुजर रहा था तो अत्यधिक भीड़ होने के कारण उसका कंधा दूसरे छात्र के कंधे से टच हो गया। इस पर छात्र और उसके 15-14 साथियों ने मुकुल धामा की लात- घूसों से पिटाई शुरू कर दी। फिर, निर्माण स्थल से लाठी-डंडे जिनमें कील भी गड़ी ले आए और फिर मुकुल की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। मुकुल का आरोप एक-दो हमलावर तमंचे भी लिए हुए थे जिन्होंने तमंचे की बट उसके सिर में मारकर सिर फोड़ दिया। हमले की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। छात्र पर हमले से कालेज में अफरा-तफरी मच गई। शोर शराबा पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्राचार्य डा. युद्धवीर सिंह ने लालकुर्ती थाना पुलिस को सूचना जिस पर सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह कालेज पहुंचे। पुलिस ने घायल छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद घायल ने हमलावार छात्र नमन कुमार, अभिनव मल्लापुर, भरत कुमार सलारपुर, प्रशांत शर्मा भराला, हर्षित वर्मा आदि के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हमलावारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी आवृष विक्रम सिंह ने बताया कि छात्र की तहरीर के आधार पर हमलावर छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली । फुटेज में हमलावरों को चिह्नित कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

कुश्ती और सर्किल कबड्डी खिलाड़ी है मुकुल
मेरठ कालेज में बीपीईएस प्रथम वर्ष के छात्र मुकुली का भी छात्र है। 2025 में मुकूल धामा कुश्ती के साथ-साथ सर्किल धामा ने चौ. चरण सिंह यूनिवर्सिटी की ओर से प्रतिभाग करते हुए स्टेट लेवल पर कुश्ती में ब्रॉज मेडल जीता था। इस बार 12 मार्च को बड़ौत के श्री दिगम्बर जैन डिग्री कालेज में संपन्न अंतर महाविद्यालय सर्किल कबड्डी मुकुल धामा का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में होगी।

Share.

About Author

Leave A Reply