Tuesday, March 17

एरिको नोडा व इशान अग्रवाल ने जापान में भारतीय युवाओं के लिये रोजगार के अवसर विषय पर विस्तार से दी जानकारी

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 17 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। देश के यशास्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा हर व्यक्ति को साक्षर बनाने और उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में उनकी योग्यता का सहयोग मिले इस दृष्टि से शिक्षा को दिये जा रहे बढ़ावे के अभियान की सफलता में निरंतर योगदान कर रहे द अध्ययन स्कूल शताब्दी नगर के चेयरमैन श्री संजय कुमार के प्रयासों से उनके पुत्र ईशान अग्रवाल जो पिछले कई वर्षों से जापान में रहे और पढ़ाई करने के साथ साथ वहां संस्कृति और कार्य नीति को समझ रहे थे अब अपने देश की नीतियों और अभियानों से मेल खाते जापान में उपलब्ध विशेष अवसरों का लाभ भारतीय युवाओं को पहुंचाने और समय से पूर्व इसके लिए वह तैयारी कर सकें। इस बिन्दु को ध्यान में रखते हुए आजकल अपने शहर यूपी के मेरठ में विशेष कार्यशालाएं चलाकर जापान की संस्कृति भाषा रोजगार के अवसर मिलने वाली अच्छी तनख्वाहों के बारे में अवगत करा रहे है।

इसके प्रथम चरण में बीती 15 मार्च को प्रभात नगर अब्दुल्ला पुर रोड पर स्थित पेट्रोल पम्प के पीछे एरिश वॉक इन इवेंट का आयोजन किया गया। और उसमें आगंतुक युवाओं आदि की दिलचस्पी और जिज्ञासा को देखते हुए गत दिवस बुढ़ाना गेट स्थित ईस्माइल नेशनल महिला पीजी कालेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस भव्य और कामयाब प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारी तादाद मंे छात्र-छात्राओं व टीचर आदि ने भाग लेकर जानकारियां प्राप्त की। जिसके अनुसार इस्माईल नेशनल महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गत दिवस दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमें जापान में रोजगार के अवसरों पर एक अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला और शोध कार्यप्रणाली पर एक पाठ्यक्रम शामिल था। इन आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करना था ।

जापान में रोजगार कार्यशाला कॉलेज के रोजगार परामर्श एवं नियोजन प्रकोष्ठ और एरिश सॉल्यूशंस निगमित टोक्यो के संयुक्त तत्वावधान में हुई। इसका लक्ष्य विद्यार्थियों को जापान में रोजगार के अवसर और आवश्यक कौशलके बारे में बताना था। प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया।
नोडा ने जापान में पर्यटन वृद्धि और वृद्ध जनसंख्या के कारण इन क्षेत्रों में बढ़ती मांग बताई। विशिष्ट अतिथि ईशान अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय रोजगार के लिए भाषा ज्ञान और प्रशिक्षण के महत्व पर बल दिया। प्राचार्य ने छात्राओं को नई भाषाएं सीखने और आधुनिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर मौजूद डा. ममता सिंह, प्रो. इंदु शर्मा, प्रो. दीपा त्यागी, डा. विनीता, डा. स्वर्णा, डा. मीनू शर्मा, डा. महीन, डा. मोहिनी, डा. मनी भारद्वाज, डा. इफ्फत, डा. दीक्षा, व नीशा के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय श्री त्यागी भी मौजूद रहे। उपस्थितों ने इरिस सोल्यूशन आईएनसी टोक्यो इसरो एरिको नोएडा व इशान अग्रवाल द्वारा जापान में रोजगार की संभावनाओं पर्यटन उद्योग में तेजी से विस्तार के कारण होटल मैनेजमेंट आदि के संदर्भ में दी गयी सरल जानकारी से सभी काफी प्रभावित नजर आये और उन्होंने कार्यशाला की उपयोगिता पर बल दिया।

बताते चले कि समाज के सभी क्षेत्रों में अत्यंत लोकप्रिया एलेकजेंडर एथलेटिक्स क्लब के सेक्रेट्री संजय कुमार व प्रांशु आदि के सहयोग से जो यह कार्यशालाएं हो रहीं हैं इसका भारतीय युवाओं को भविष्य में रोजगार प्राप्ति और आगे बढ़ने में काफी योगदान रहेगा।

स्मरण रहे कि इससे पूर्व देवनागरी डीएन कालेज सोफिया एचआरआईटी गाजियाबाद नोएडा इंटरनेशनल यूनीवर्सिटी आदि में भी यह कार्यशाला एरिको नोएडा और इशान अग्रवाल आयोजित कर चुके है।

Share.

About Author

Leave A Reply