Tuesday, March 24

सीसीएसयू की प्रोफेशनल वार्षिक परीक्षाएं आठ अप्रैल से

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 24 मार्च (हि)। चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में बीएफए, बीएससी बॉयोटेक ऑनर्स, बीएससी माइक्रोबॉयोलॉजी सहित विभिन्न वार्षिक प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षा आठ अप्रैल से शुरू होंगी। दस से एक और दो से पांच बजे तक की पाली में इन परीक्षाओं का कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी हो गया है। परीक्षाएं चार मई तक चलेंगी। प्रोफेशनल वार्षिक में एक लाख से अधिक विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
अप्रैल में प्रस्तावित यूजी एनईपी परीक्षाओं का विरोध
अप्रैल में प्रस्तावित यूजी एनईपी परीक्षाओं का छात्रों ने विरोध का ऐलान किया है। छात्रों के अनुसार निर्धारित शैक्षिक दिवस पूरे किए बिना ही परीक्षा कराई जा रही हैं। अक्षय बैंसला के नेतृत्व में छात्रों ने धरने की चेतावनी दी है। छात्रों के अनुसार दिसंबर और जून में सेमेस्टर परीक्षाएं होती हैं, लेकिन विवि दो महीने पहले ही ये परीक्षाएं करा रहा है।

Share.

About Author

Leave A Reply