मेरठ, 27 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। सदर बाजार थाना क्षेत्र के काली माता के मंदिर में भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने व्यापारी फाजलपुर निवासी दिनेश कुमार की पत्नी संध्या की चेन खींच ली गई। आसपास तलाश भी की गई लेकिन कोई नहीं मिला। सदर बाजार पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
व्यापारी की पत्नी संध्या गत दिवस अपने परिवार के साथ अष्टमी पर पूजा अर्चना करने के लिए सदर काली माता के मंदिर में पहुंची थी। गत सुबह करीब साढ़े आठ बजे मंदिर में भीड़भाड़ अधिक होने के चलते उनकी चेन खींच ली गई। महिला ने शोर भी मचाया लेकिन भीड़ में कुछ पता नहीं चला। महिला ने अपने पति को कॉल करके पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद वह भी मंदिर पहुंच गए और सदर बाजार पुलिस को जानकारी दी। सदर बाजार थाने के चार दरोगा और सिपाही जांच पड़ताल करने में जुट गए। जिसके बाद उन्होंने मंदिर के बाहर आसपास संदिग्धों की तलाशी ली, मगर कोई सफलता नहीं। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।
सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने कहा कि सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस को मौके पर भेजा गया था। सीसीटीवी फुटेज से जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
व्यापारी की पत्नी की मंदिर में चेन खींची
Share.
