मेरठ, 01 अप्रैल (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। सरकार द्वारा हर व्यक्ति को शिक्षित और जानकार बनाने के लिए सभी सरकारी और गैर सरकारी पुस्तकालयों को डिजीटल और नई नई जानकारियों से युक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के किये जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए कैंट बोर्ड के सीईओ श्री जाकिर हुसैन द्वारा क्षेत्र के नागरिकों को वेस्टर्न रोड टंकी के पास स्थित पुरानी लाईब्रेरी का जीर्णोद्धार कराकर एक शानदार उपहार देने का सफल प्रयास किया गया हैं।
सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री मजीठिया बोर्ड यूपी के पूर्व सदस्य अंकित बिश्नोई व कौमी एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा व्यापारी नेता संदीप गुप्ता एल्फा, अन्नपूर्णा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री ब्रजभूषण गुप्ता, बॉम्बे बाजार व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव लोचन गोयल, पूर्व पार्षद जगमोहन शाकाल आदि ने इस कार्य के लिए सीईओ जाकिर हुसैन व पीयूष गौतम आदि की प्रशंसा की है।
बताते चलें कि इंजीनियर पीयूष गौतम सहित सभी इंजीनियरों और अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने लाइब्रेरी को आकर्षक और सुंदर बनाने में जितना देखने को मिल रहा है भरपूर सहयोग दिया। स्मरण रहे कि सुंदर और आधुनिक लुक जीर्णोद्धार के तहत पुस्तकालय को दिया गया है। जानकारों का कहना है कि सरकार के इस अभियान को साकार करने के लिए सीईओ जाकिर हुसैन द्वारा सहयोगियों के साथ मिलकर काफी प्रयास किये गये है जल्द ही इसका शुभारम्भ भी होगा और डिजीटल व्यवस्था में पढ़ने के इच्छुक नागरिकों के साथ ही अध्ययनरत छात्र व छात्राओं को भी यहां नई नई शिक्षा से संबंध उपलब्धियां हालिस होंगी। ऐसा यहां से होकर प्रतिदिन आने जाने वाले नागरिकों का मानना है।
