मेरठ, 01 अप्रैल (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। एसएस जैन सभा जैन नगर की ओर से भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर जैन नगर स्थित गुरु निहाल दरबार में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में भगवान महावीर के सिद्धांत अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान महावीर के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया। धार्मिक नाटक एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। आचार्य डॉ. विशाल मुनि ने कहा कि भगवान महावीर जन्मकल्याणक तभी सार्थक होगा, जब हम उनके बताए सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारें।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि व्यक्ति को जीवन में हमेशा एक कार्यकर्ता की भूमिका निभानी चाहिए। संयोजक रोहित जैन रहे। रात्रि सत्र में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा। लाफ्टर चैलेंज के कलाकार सुंदर कटारिया ने हास्य-व्यंग्य से गुदगुदाया।
कवयित्री कोमल रस्तोगी की कविताओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, चंदन चौहान, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता रहे। कार्यक्रम में प्रधान नरेंद्र जैन, राजीव जैन, अमित जैन, मुकेश जैन, नरेंद्र जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
भगवान महावीर के सिद्धांत अपनाने का आह्वान किया
Share.
