मेरठ, 01 अप्रैल (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। मवाना रोड स्थित डिफेंस कालोनी के पीछे रक्षापुरम के मुख्य मार्ग से लिंक फेयर फील्ड रेजीडेंसी की जमीन का मेडा मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया ऑक्शन बीते दिनों मार्च माह में निरस्त हो जाने के बाद अब यहां महंगी जमीन खरीदने वालों में अफरा-तफरी का सा माहौल है सब एक दूसरे से पूछ रहे हैं कि भाई जब ऑक्शन निरस्त हो गया और तो अब बिल्डर आशीष गुप्ता शारदा ने जो एडवांस लिया था उसका क्या होगा।
कुछ लोगों का कहना था कि जब जमीन विवादित थी तो मेरठ विकास प्राधिकरण मेडा के वीसी को इसका ऑक्शन ही नहीं करना चाहिए था। तो कई जानकार यह भी कहते हैं कि सरकार जमीनी घोटालों के प्रकरण में आरोपित बिल्डरों से उपभोक्ता को बचान के लिए भारी प्रयास कर रही हैं न्यायालय भी बड़े-बड़े बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई कर उपभोक्ता को न्याय दिलाने के लिए जेल भी भेज रहा है तो फिर मेडा के पूर्व वीसी द्वारा विवादित जमीन का ऑक्शन और जेल गये बिल्डर आदि के नाम कैसे छोड़़ा गया। कुछ जागरूकों का कहना है कि सरकार इसमें दखलअंदाजी करें और मेडा से भुगतान कराये क्योंकि मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा ऑक्शन और एलाटमेंट हो जाने के बाद यह सोचकर की जमीन अब अविवादित और सही है बिल्डर आशीष गुप्ता आदि के रूप में बड़ी रकम दी गयी बताते हैं वह मेडा वापस करें या फिर बिल्डर आशीष गुप्ता अथवा उसकी फर्मों और व्यक्तिगत संपत्ति का ऑक्शन कर उपभोक्ताओं का पैसा वापस दिलाये जो सरकार और माननीय न्यायालय की नीति के तहत है।
-विशेष संवाददाता
