Saturday, April 4

तीन दिन के लिए मेरठ आएगा चलता फिरता पासपोर्ट ऑफिस, सात अप्रैल से मिलेगी सुविधा

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 04 अप्रैल (प्र)। पासपोर्ट बनवाने के लिए सत्यापन की अप्वाइंटमेंट वेटिंग लगभग दो माह से अधिक है। इसी समय को कम करने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद ने सात से नौ अप्रैल यानी तीन दिन तक तीन पासपोर्ट मोबाइल वैन की सुविधा देने का निर्णय लिया है। मोबाइल वैन छावनी स्थित पासपोर्ट आफिस पहुंचेगी और आवेदकों का सत्यापन करेगी। वर्तमान व्यवस्था में कैंट पासपोर्ट आफिस में प्रतिदिन 90 अप्वाइंटमेंट लिए जा रहे हैं।

इनके अलावा मोबाइल वैन में भी 40 अतिरिक्त अप्वाइंटमेंट के कागजात सत्यापन होंगे। यह कहीं अप्वाइंटमेंट होंगे, जो प्रतिदिन के शेड्यूल में तिथिवार लगे हैं। इस प्रकार इन तीन दिनों में कुल 130 एप्वाइंटमेंट प्रतिदिन लिए जाएंगे। इससे अप्वाइंटमेंट की वेटिंग में कमी आएगी। यह योजना मेरठ के बाद सहारनपुर में 15 से 17 अप्रैल व मुजफ्फरनगर में भी 28 से 30 अप्रैल तक लागू की जाएगी।

सुविधाओं से लैस है पासपोर्ट मोबाइल वैन
पासपोर्ट मोबाइल वैन में एक कंप्यूटर के साथ बायोमैट्रिक मशीनें स्थापित हैं। यह एक प्रकार से चलता-फिरता पासपोर्ट आफिस है। इसमें वैन के अंदर कंप्यूटर के सामने कुर्सी इस तरह से स्थापित हैं कि कर्मचारी आवेदक के सभी कागजात स्कैनिंग कर बायोमैट्रिक प्रक्रिया को पूरा करता है। पासपोर्ट मोबाइल वन एयर कंडीशनर लाइट व अन्य सुविधाओं से लैस है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज खरूप का कहना है कि यह अभियान विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पासपोर्ट की बढ़ी हुई मांग को समय पर पूरा करना है, जिससे आवेदकों को सरल व सहज रूप से पासपोर्ट संबंधी सेवाएं प्राप्त हो सकें।

Share.

About Author

Leave A Reply