Saturday, April 4

गुड फ्राइडे त्याग, क्षमा और करुणा का प्रतीक है

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 04 अप्रैल (हि)। गुड फ्राइडे के अवसर पर गत दिवस शहर के चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया। पादरियों ने कहा कि गुड फ्राइडे का दिन त्याग, क्षमा और करुणा का प्रतीक है।
सेंट जोसेफ कैथेड्रल चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। बिशप भास्कर जेसुराज मुख्य अतिथि रहे। पादरी फादर थारिस, फादर रॉय और फादर स्टीफन ने प्रार्थना सभा का संचालन किया। साकेत सिटी मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना कराई गई। बद्रर ललित स्टीफन ने कहा कि गुड फ्राइडे यीशु के बलिदान का दिन। इस दिन प्रभु यीशु ने समस्त मानव जाति के लिए अपने आप को क्रूस पर बलिदान कर दिया। चर्च में क्वायर द्वारा प्रभु यीशु की महिमा में गीत गए और यीशु द्वारा सलीब से बोले गए सात वचन भी दोहराए गए। मार्शल मैसी, नीरज सिंह, सुरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, नोएल मेसी, पिंकी स्टीफन मौजूद रहे। शास्त्रीनगर स्थित इवेंजलीकल क्रिश्चियन चर्च में रैव्ह डेनियल मसीह ने प्रार्थना कराई।

Share.

About Author

Leave A Reply