मेरठ, 04 अप्रैल (जा)। पंजाब की युवती का मतांतरण कराकर निकाह करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवती को आशा ज्योति केंद्र भेजा गया है। युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे। गुरदासपुर निवासी एक युवती की दोस्ती इस्लामाबाद निवासी रऊफ से हो गई थी। रऊफ युवती को प्रेम जाल में फंसाकर 15 दिन पहले अपने घर ले आया। रऊफ ने युवती का मतांतरण कराकर उससे निकाह कर लिया था। बीती सोमवार रात मतांतरण कराकर निकाह करने की सूचना मिलने पर भाजपा पार्षद अभिनव अरोड़ा, भवेश मेहता समेत 15-20 भाजपाइयों ने पहले आरोपित के घर फिर लिसाड़ी गेट थाने में हंगामा किया था। पुलिस रऊफ व युवती को थाने ले आई। इसके बाद युवती के स्वजन को जानकारी दी। गुरुवार को युवती के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ मतांतरण कराने का मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि आरोपित रऊफ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। युवती को आशा ज्योति केंद्र भेजा गया है। युवती के बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवती का मतांतरण और निकाह करने के आरोपी को भेजा जेल
Share.
