Thursday, April 16

सेंट्रल मार्केट में लगातार 7वें दिन प्रदर्शन जारी, कांग्रेस नेता रीना शर्मा को हिरासत में लेने पर बवाल

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 16 अप्रैल (प्र)। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 7वें दिन भी व्यापारियों का धरना जारी है। बाजार में भारी पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात है। एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले और एएसपी अभिषेक तिवारी ने व्यापारियों से बातचीत की। लेकिन यह बातचीत विफल रही। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके से वापस लौट गए। इसी दौरान कांग्रेस नेता रीना शर्मा को पुलिस ने हिरासत में लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने रीना शर्मा को छोड़ दिया। पुलिस ने दावा किया कि रीना शर्मा को हिरासत में लिया ही नहीं गया था। वह खुद वीडियो बनवाने के लिए पुलिस की गाड़ी में बैठ गई थी। थाना प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से कहा- उनका काम केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। यदि किसी अधिकारी से मिलना है तो उनके कार्यालय जाकर मिलें, धरना स्थल पर रुककर माहौल न बिगाड़ें। इसके बाद अधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता घटना स्थल से लौट गए।

इसी दौरान धरने पर महिलाओं के साथ बैठीं कांग्रेस नेता रीना शर्मा को पुलिस ने हिरासत में लेकर नौचंदी थाने भेज दिया। रीना शर्मा का आरोप है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से महिलाओं के बीच बैठी थी और उन्होंने कोई नारेबाजी भी नहीं की।
इसके बावजूद एसएचओ अनूप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हें जबरन धरने से उठाकर महिला पुलिस की मदद से थाने भिजवा दिया। रीना शर्मा की कथित गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता नौचंदी थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। बढ़ते दबाव के बीच पुलिस को रीना शर्मा को छोड़ना पड़ा।

इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने दावा किया- रीना शर्मा को हिरासत में लिया ही नहीं गया था। वह खुद वीडियो बनवाने के लिए पुलिस की गाड़ी में बैठ गई थी। वहीं, धरने पर बैठे व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कहा- वह राजनीतिक दल की भागीदारी नहीं चाहते।
स्थिति को देखते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके से वापस लौट गए।

Share.

About Author

Leave A Reply