Tuesday, April 14

अफसरों के पास आय से अधिक संपत्ति मिलने पर बुलडोजर चलाने की मांग की जाएगी

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 14 अप्रैल (जा)। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को राहत दिलाने के लिए संयुक्त व्यापार संघ अजय गुप्ता गुट की बैठक शील कुंज स्थित सुधीर रस्तोगी के आवास पर हुई।
संगठन के संरक्षक अरुण वशिष्ठ ने कहा कि व्यापारियों के इस संकट के निदान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का प्रयास किया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री से दोषी अधिकारियों के खिलाफ एसआइटी का गठन कर जेल भेजने, संपत्ति की जांच करने और आय से अधिक संपत्ति मिलने पर बुलडोजर चलाने की मांग की जाएगी। महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि आज व्यापारी अपनी रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है। विपक्षी दलों से जुड़े कुछ लोग आपदा में अवसर ढूंढ रहे हैं। इस दौरान पवन मित्तल, सत्येंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply