Tuesday, April 14

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस इकोनॉमिक कॉरिडोर जनता को किया समर्पित

Pinterest LinkedIn Tumblr +

देहरादून, 14 अप्रैल। वर्षों का इंतजार आज खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। 11,963 करोड़ की लागत से बने 213 किमी लंबे दून-दिल्ली ऐलिवेटेड एक्सप्रेस-वे की सौगात दी। इसके अलावा एक हजार मेगावाट क्षमता के देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण किया।पीएम मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर जनता को समर्पित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। मैं पंच बद्री, पंच केदार, पंच प्रयाग और यहां के आराध्य देवों को प्रणाम करता हूं। संतला माता को भी प्रणाम।

इतने बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में मां डाट काली का आशीर्वाद मिला। उत्तराखंड 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुका। आज से प्रगति में एक और उपलब्धि जुड़ी है। इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। बाबा केदार के दर्शन के बाद मेरे मुंह से निकला था। ये प्रोजेक्ट उत्तराखंड को नई गति देगा। इससे गाजियाबाद, बागपत, बड़ौत, शामली, सहारनपुर को भी बहुत फायदा होगा।

आज डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती है। मैं श्रधंजलि अर्पित करता हूं। हमारी सरकार ने जो निर्णय लिए वो संविधान को पूरी तरह लागू करने वाले हैं। आर्टिकल 370 हटने के बाद आज पूरे देश मे संविधान लागू है। उत्तराखंड ने संविधान की भावना को आगे बढ़ाकर पूरे देश को राह दिखाई है। हमारी सरकार आज हर गरीब वंचित को सच्चा सामाजिक न्याय देने में जुटी है। इसलिए बाबा साहब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की भरपूर वकालत करते थे
जनसभा स्थल से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 640 किमी का काम ऑल वेदर रोड का पूरा हुआ है।केदारनाथ में 1300 करोड़ का रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड तक दिसम्बर 2026 तक शुरू करेंगे।

वहीं यमुनोत्री में 2500 करोड़ धरासू से यमुनोत्री तक का पूरा काम हम 2028 तक पूरा करेंगे। बताया कि भूस्खलन के लिए हमने योजनाएं तैयार की हैं। 4300 करोड़ से 296 कार्यों को हमने मंजूरी दी है। 5800 करोड़ के 194 कार्यों की तैयारी हो रही है। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12 किमी रोपवे बनाने का काम शुरू हुआ है। गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब का 12.4किमी रोपवे बनाया जा रहा है।
कहा कि अनेक जगह पर सड़क के बजाय हम टनल बना रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड के भविष्य को हम बदलेंगे। पर्यटन में इजाफा होगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा।

Share.

About Author

Leave A Reply