Friday, July 26

56 की उम्र में दूल्हा बने अरबाज खान, मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से किया निकाह

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मुंबई 25 दिसंबर। बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर 56 वर्षीय अभिनेता अरबाज खान ने दूसरी शादी जो कर ली है। अरबाज खान ने अपनी मेकअप आर्टिस्ट 41 साल की शूरा खान से निकाह किया है। अरबाज का 21 वर्षीय बेटा है। जो इस हिसाब से शूरा उनकी दूसरी अम्मी बन गई हैं। अरबाज और शूरा के निकाह का जिम्मा बहन अर्पिता खान ने उठाया था। उन्होंने अपने घर में ये वेडिंग सेरेमनी रखी थी।

धूम-धाम से अरबाज-शूरा का निकाह हुआ। इसमें सलमान खान, सलमा खान, सलीम खान, सोहेल खान, निर्वान खान, अरहान खान, संजय कपूर, महीप कपूर, फराह खान, साजिद खान, टेलीविज़न की मशहूर अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित समेत कई स्टार्स सम्मिलित हुए। निकाह पढ़ने के बाद गायिका हर्षदीप कौर ने परफॉर्म किया। खान परिवार के साथ सभी स्टार्स ने इस पार्टी को जमकर एन्जॉय किया।
बता दें कि अरबाज खान और शूरा खान के निकाह की खबर 2-3 दिन पहले ही वायरल हुई थी। हालांकि, बहुत वक़्त से अरबाज सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से प्रशंसकों को हिंट दे रहे थे कि वो किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। पर उन्होंने कभी नाम या फेस रिवील नहीं किया था।

अरबाज खान, शूरा से पहले मलाइका अरोड़ा के पति थे। दोनों ने वर्ष 1998 में शादी की थी। शादी के 4 वर्ष पश्चात् दोनों बेटे के पेरेंट्स बने थे, जिसका नाम अरहान कान रखा गया। तत्पश्चात, वर्ष 2017 में मलाइका और अरबाज ने अपने रास्ते अलग किए। दोनों ने तलाक लिया। उसके बाद से दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता हमेशा कायम रहा। इसी के 7 दोनों ने मिलकर अरहान की परवरिस का जिम्मा उठाया था।

बता दें कि अरबाज खान और शूरा खान की मुलाकात उनकी नई फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी, जिसके बाद यह रिश्ता शादी तक पहुंच गया। मालूम हो कि अरबाज की ये दूसरी शादी है। एक्टर की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। 1998 में शादी के 19 साल बाद दोनों ने 2017 को आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया था। दूसरी ओर शूरा एक बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply