Saturday, July 27

आसपा के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का किया घेराव, कहा- राज मिस्त्री की हत्या करने वालों को हो फांसी की सजा

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 30 अक्टूबर (प्र)। आजाद समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता मृतक इंदु शेखर के परिवार के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए कहा कि राज मिस्त्री की हत्या करने वाले आरोपियों को फांसी लगाई जाए। मृतक के परिवार को एक सरकारी नौकरी और कृषि करने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए। परिवार का पालन पोषण करने वाला मृतक ही था। डीएम कार्यालय में जनसुनवाई कर एडीएम सिटी बृजेश कुमार ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देते हुए प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया।

थाना इंचौली का ग्राम साधरणपुर निवासी इंदु शेखर ग्राम धनपुरा निवासी विजयपाल के यहां मकान निर्माण का कार्य कर रहा था। बकाया ढाई लाख रुपये का तकादा करने पर विजयपाल राजमिस्त्री इंदु शेखर को खेत पर ले गया। साथियों के साथ मारपीट कर पैर में गोली मार दी। इसके बाद बाग में जामुन के पेड़ से रस्से से फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के मुख्य आरोपी विजय पाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पुलिस बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम धनपुरा के जंगल में घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संजय पुत्र मूले, मोहित पुत्र प्रेमसिंह, अभिषेक पुत्र अशोक शर्मा, भोपाल पुत्र सिंगारी सिंह ग्राम धनपुरा निवासी बताए थे।

Share.

About Author

Leave A Reply