Saturday, September 7

शास्त्रीनगर में बन रहा था प्रतिबंधित कफ सिरप, सात लाख की प्रतिबंधित दवाइयां पुलिस ने की जब्त

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 30 अप्रैल (प्र)। सोनीपत पुलिस ने सोमवार देर रात शाखीनगर सेक्टर 2 में एक मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया। यह कफ सिरप शामली होते हुए हरियाणा तक सप्लाई की जाती थी। छापे के बाद आसपास के लोग पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे। इसके बाद पुलिस वहां से लौट गई।

पिछले दिनों औषधि प्रशासन विभाग ने कई दवाइयां और कफ सिरप को स्टेरॉयड और खतरनाक केमिकल पाए जाने पर प्रतिबंधित कर दिया था। यहां बनाई जा रही कफ सिरप भी प्रतिबंधित दावों की सूची में शामिल थी। यह कफ सिरप खुलेआम बाजार में बेची जा रही थी। सोनीपत पुलिस और वहां के औषधि प्रशासन विभाग को शिकायत मिल रही थी। सोनीपत पुलिस ने दो दवा विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जिनकी निशानदेही पर पुलिस यहां पहुंची। मेरठ के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जानकारी से इनकार किया है।

सेक्टर-दो महाराणा प्रताप पार्क स्थित मकान नंबर 1280/2 पर सोमवार की देर शाम स्कार्पियो से पहुंची हरियाणा के सोतीपत पुलिस ने दबिश दी। दरअसल, इस मकान से गौरव शर्मा व नितिन शर्मा दवाओं का कारोबार करते हैं। उन्होंने खासी का सीरप शामली के एक डिस्ट्रीब्यूटर को सप्लाई किया। शामली के डिस्ट्रीब्यूटर के यहां से ये सीरप सोनीपत का एक अन्य दवा कारोबारी ले गया। बताया गया है कि खासी का ये सीरप हरियाणा राज्य में प्रतिबंधित है। प्रतिबंधित सीरप बेचने के आरोप में पुलिस ने सोनीपत के दवा कारोबारी को उठा लिया।

उसने बताया कि शामली के दवा डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां से यह दवा खरीदी है। सोनीपत पुलिस शामली पहुंच गयी और वहां से डिस्ट्रीब्यूटर्स को दबोच लिया। डिस्ट्रीब्यूटर ने पुलिस को बताया कि उसको ये दवाएं मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर दो से गौरव शर्मा व नितिन शर्मा ने सप्लाई की हैं। सोनीपत पुलिस इंस्पेक्टर सुखपाल के नेतृत्व में सेक्टर दो आ धमकी और तलाशी ली। यहां पुलिस ने कई घंटे तक जांच पड़ताल की। पता चला है कि करीब सात लाख कीमत का सीरप व अन्य दवाएं पुलिस ने जब्त कर ली। सोनीपत पुलिस गौरव व नितिन को भी साथ लेकर जब चलने लगी तो वहां जमा हुए परिवार वालों तथा अन्य लोगों ने बवाल कर दिया। सोनीपत पुलिस को घेर लिया।

वहीं गौरव व मनोज के करीबियों ने बताया कि जिन दवाओं को हरियाणा में प्रतिबंधित बताया जा रहा है। उन पर यूपी सरकार की ओर से कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन सोनीपत पुलिस कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। कुछ लोगों ने हरियाणा पुलिस के जवानों को घेर लिया तथा दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। खूब धक्का-मुक्की और मारपीट तक हो गई। हालांकि पुलिस के साथ मारपीट की बात से पुलिस ने साफ इंकार किया है। इस बीच मामले की जानकारी मिली तो नौचंदी पुलिस सेक्टर दो पहुंच गयी। वहां से सोनीपत पुलिस तथा गौरव व नितिन को लेकर थाना नौचंदी आ गए। देर रात तक सोनीपत पुलिस के साथ गौरव व नितिन थाने में ही पुलिस कस्टडी में थे।

वहीं, जिला केमिस्ट एंड ड्रग्स संगठन महामंत्री रजनीश कौशल का कहना है कि अवैध रूप से कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सोनीपत पुलिस ने यहां से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है।

Share.

About Author

Leave A Reply