Saturday, July 27

देवरिया हत्याकांड में 77 के खिलाफ मुकदमा, 15 गिरफ्तार

Pinterest LinkedIn Tumblr +

देवरिया 03 अक्टूबर। रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला में एक ही परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर व पीट-पीट कर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 12 आरोपित अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य दबंग प्रेम चंद्र यादव की हत्या के प्रतिशोध में लेहड़ा के सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी व दो बेटी तथा एक बेटे की गोली मारकर व पीटकर हुई हत्या के मामले में देर रात पुलिस ने रामजी यादव समेत 27 नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने इस मामले में 15 हत्यारोपितों की गिरफ्तारी करने का दावा किया है। दोपहर बाद हत्यारोपितों को जेल भेजने की कार्रवाई पुलिस शुरू करेगी।

बताते चले कि सत्य प्रकाश दुबे के तीन बेटे और तीन बेटियां थी। घर की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। बड़ी बेटी निशा की उन्होंने शादी कर दी है। मछली बेटी सलोनी एक निजी विद्यालय में पढ़ती थी। जबकि छोटी बेटी नंदिनी और बेटा गांधी पढ़ाई करते थे। एक बेटा देवेश उर्फ शेरा पूजा पाठ करने का काम करता है। सबसे छोटा बेटा अनमोल अभी मात्र 8 वर्ष का है। पूरा परिवार तीन सेट के एक घर में रहता है जिसमें कोई दरवाजा भी नहीं है। लोगों की माने तो हमलावरों की भीड़ जब उनके दरवाजे पर पहुची तो सत्यप्रकाश दुबे की पत्नी हाथ जोड़ कर आगे खड़ी हो गईं। मगर हमलावरों ने सत्य प्रकाश से उनकी पत्नी की लाठी और गोली मारकर हत्या कर दी। माता-पिता की हत्या के बाद सबसे छोटा अनमोल घर में जाकर कोने में छिप गया और बेटी सलोनी, नंदनी व बेटा गांधी हाथ जोड़कर जान की भीख मांगने लगे। हम लोगों को इन मासूमों पर दया नहीं आई और उन लोगों ने सभी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हमलावर दुबे के घर में घुसे और अनमोल को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी लेहड़ा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पूरी रात पीएसी व तीन थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तैनात रहे। इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य के दरवाजे पर भी पुलिस व पीएसी तैनात है। सीओ रुद्रपुर जिलाजीत चौधरी भी मौके पर पुलिस बल के साथ जमे हुए हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply