Saturday, July 27

शिमला घूमने गए चार्टर्ड अकाउंटेंट की घुड़सवारी के दौरान सीने में दर्द होने से मौत

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 10 फरवरी (प्र)। शिमला में शादी की सालगिरह मनाने गए चार्टर्ड अकाउंटेंट की घुड़सवारी करते सीने में दर्द होने पर मौत हो गई। पत्नी ने हादसे की परिवार को जानकारी दी। उसके बाद घर में कोहराम मच गया। देर शाम परिवार शिमला के लिए रवाना हो गया। पोस्टमार्टम के बाद आज शव मेरठ लाया जाएगा।

सदर बाजार थाने के कैंट स्थित बोसी लाइंस-135 में चाटंड अकाउंटेंट अभिषेक अग्रवाल रहते थे। उनकी मां पूनम रजबन जूनियर हाईस्कूल की रिटायर्ड शिक्षिका हैं। अभिषेक की शादी 2007 में अंशु के साथ हुई थीं। उनके दो बेटे अविरल और कार्तिक हैं। शुक्रवार को अभिषेक की शादी की सालगिरह थी वह अपनी सालगिरह मनाने के लिए पत्नी के साथ गुरुवार को शिमला गए थे। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम पांच बजे शिमला में अभिषेक घुड़सवारी कर रहे थे। अचानक ही अभिषेक के सीने में दर्द हो गया। संतुलन खोकर अभिषेक नीचे गिर गया। तब उनको 16 किमी दूर स्थित अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अभिषेक अग्रवाल वर्द कंपनियों में सीए का काम देखते थे। वह काफी दिनों से परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बना रहे थे। शादी की सालगिरह पर दंपती ने घूमने का प्लान बनाया था उसके चलते ही गुरुवार को ही दोनों शिमला के लिए रवाना हो गए थे। उनके दोनों बच्चे घर पर ही थे। अभिषेक के साले ने बताया कि उनके दोस्त भी शिमला के लिए रवाना हो गए है अभिषेक को अचानक ही सांस की समस्या आई तब उसे घोड़े पर बैठाकर घूमने लगे। उसके बाद सीने में दर्द होने से मौत हो गई।

नौ फरवरी को बंधन में बंधे इसी दिन छूट गया साथ
अभिषेक और अंशु नौ फरवरी 2007 को शादी के कान में बंधे थे। इसी दिन अभिषेक की मौत के बाद दोनों का साथ छूट गया। खजनका कहना है कि दोनों में बेहद प्यार था। अभिषेक का साथ छूटने के बाद अशु खुद को संभाल नहीं पा रही है। स्वजन ने शिमला में मौजूद परिचतों को अशु को संभालने को कहा है। परिवार के लोग भी रात 11 बजे शिमला पहुंच गए थे।

Share.

About Author

Leave A Reply