Saturday, July 27

संस्कृत-विद्यालय के कक्षा 9 के छात्र ने फंदे से लटकर दी जान, प्राचार्य-आचार्य पर प्रताड़ना का आरोप

Pinterest LinkedIn Tumblr +

अनूपशहर 08 जनवरी। बुलंदशहर में गंगा किनारे स्थित संस्कृत विद्यालय में कक्षा 9 के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने विद्यालय के प्राचार्य एवं आचार्य पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। छात्र के पेड़ से लटक कर जान दिए जाने की सूचना पर क्षेत्राधिकार अनूपशहर पूर्णिमा सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।

आहार थाना क्षेत्र में श्री रुक्मिणी वल्लभ वेद वेदांत महाविद्यालय अवंतिका देवी गुरुकुलनतीथ है, जिसमें गगन (15) पुत्र ईश्वर निवासी समसपुर आशीर्वाद, थाना परीक्षितगढ़ जिला मेरठ कक्षा 9 में पढ़ रहा था। रविवार को गुरुकुल से कुछ दूरी पर झाड़ियां में पेड़ पर बटुक गगन का शव पेड़ पर लटका मिला तो इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मामले की जानकारी पाकर आहार एसएचओ संजेश कुमार, सीओ पूर्णिमा सिंह और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मृतक छात्र के शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। छात्र के पिता ने गुरुकुल के प्रधानाचार्य और एक आचार्य पर छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा गया है कि प्रधानाचार्य और आचार्य की प्रताड़ना से त्रस्त होकर छात्र ने फांसी लगाई है। इसके बाद मृतक छात्रा के पिता की तहरीर पर प्रधानाचार्य और आचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले में विधि कार्यवाही की जा रही है।

बताते चले कि 3 दिसंबर 2023 को अभिषेक पचौरी (16) पुत्र संजय पचौरी निवासी पोहाना, थाना- जवां अलीगढ़ रहस्मय तरीके से गुरुकुल से गायब हो गया था, जिसकी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। 6 दिसंबर को छात्र अभिषेक शव गुरुकुल के पास जंगलों में एक पेड़ पर लटका मिला था। अभिषेक रुक्मिणी वल्लभ वेद वेदांत महाविद्यालय अवंतिका देवी गुरुकुल में कक्षा 10 का छात्र था।

Share.

About Author

Leave A Reply