Saturday, July 27

धोनी की नंबर 7 जर्सी रिटायर, ये सम्मान पाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर

Pinterest LinkedIn Tumblr +

नई दिल्ली, 15 दिसंबर। दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान एमएस धोनी की नंबर 7 जर्सी अब किसी अन्य भारतीय क्रिकेटर के लिए उपलब्ध नहीं होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसे रिटायर करने का फैसला किया है। धोनी के इंटरनेशनल रिटायरमेंट के करीब 3 साल बाद बोर्ड ने यह फैसला लिया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने बताया कि धोनी ने अपने पूरे करियर में जिस नंबर की टीशर्ट पर पहनी थी, उसे रिटायर करने का फैसला किया है। धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर की नंबर 10 जर्सी को भी यह सम्मान मिला था। साल 2017 में सचिन की नंबर 10 जर्सी को भी हमेशा के लिए रिटायर कर दिया गया था। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह टेस्ट से 2014 में ही संन्यास ले चुके थे। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि धोनी की नंबर 7 जर्सी को किसी अन्य भारतीय क्रिकेटर को कभी अलॉट नहीं की जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों, खासकर डेब्यू करने वाले प्लेयर्स को बता दिया गया है कि वो तेंदुलकर और धोनी से जुड़े नंबरों को नहीं चुन सकते हैं।

धोनी ने 2 वर्ल्ड कप जिताए, एक बार चौंपियंस ट्रॉफी भी जीती
धोनी का जन्म झारखंड (तब बिहार) के रांची में हुआ था। धोनी ने अपनी कप्तानी में देश को 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप के अलावा 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है। दिसंबर 2014 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था।

90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 वनडे खेले
धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 4,876, 10,773 और 1,617 रन बनाए हैं। धोनी के नाम एक भारतीय कीपर द्वारा सबसे अधिक आउट करने का रिकॉर्ड भी है। उनके नाम 634 कैच और 195 स्टंपिंग हैं, जो उन्हें दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के बाद खेल के इतिहास में तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर बनाते हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply